इजरायल ने ईरानी रक्षा मंत्रालय को बनाया निशाना, किए ताबड़तोड़ हमले
ईरान-इजराइल (Israel-Iran War) के बीच जंग जैसे हालात हैं। ईरान ने इजराइल पर फिर से मिसाइल अटैक शुरू कर दिया है। ईरान मिलिट्री ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III आधिकारिक तौर पर अपने अगले चरण में पहुंच गया है। ताजा किए गए…
ईरान-इजराइल (Israel-Iran War) के बीच जंग जैसे हालात हैं। ईरान ने इजराइल पर फिर से मिसाइल अटैक शुरू कर दिया है। ईरान मिलिट्री ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस III आधिकारिक तौर पर अपने अगले चरण में पहुंच गया है।
ताजा किए गए हमलों में इजरायल की सेना (Israeli Army) ने ईरान के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय ही उड़ा दिया है। इतना ही नहीं इजरायल की ओर से ईरान कई अन्य बेहद अहम ठिकानों पर भी अटैक किया गया है।
इजरायली सेना (Israeli Army) ने रविवार को कहा कि उसने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाया है। इजरायल ने यह भी कहा कि उसने तेहरान के आसपास ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी साइटों को भी टारगेट किया है। इजरायल का कहना है कि ये साइटें ईरानी शासन की परमाणु हथियार परियोजना से संबंधित थीं।
ईरान के ऑयल डिपो पर हुआ हमला
इजरायल (Israel) ने ईरान के ऑयल डिपो पर भी हमला किया है। ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक इजरायल ने तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों को हिट किया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एंबुलेंस और पिकअप में भीषण टक्कर, पांच की मौत
पिछले 48 घंटों में ईरान पर इजरायल के हमलों में 130 लोगों की मौत हुई है। इन लोगों में 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और ईरान के कई बड़े सैन्य कमांडर्स शामिल हैं। घायलों की तादाद 300 से ज्यादा बताई जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
