24 घण्टे ऑनलाइन

इजरायल ने फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर किया हमला, 2 की मौत, 1 घायल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच लेबनान के उत्तरी शहर त्रिपोली से एक बड़ी खबर आई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली (Israel) सेना ने त्रिपोली के पास स्थित बेदावी फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप की एक इमारत पर…

24GhanteOnline
March 5, 2026
1 min read
इजरायल ने फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर किया हमला, 2 की मौत, 1 घायल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच लेबनान के उत्तरी शहर त्रिपोली से एक बड़ी खबर आई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली (Israel) सेना ने त्रिपोली के पास स्थित बेदावी फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप की एक इमारत पर हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की जान चली गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है।

यह हमला अचानक था क्योंकि इलाके में पहले से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

हैरानी की बात यह है कि इजरायली (Israel) हमले अब तक ज्यादातर लेबनान के दक्षिणी हिस्सों में हो रहे थे, लेकिन इस बार हमला उत्तर में हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह उत्तरी लेबनान में अब तक का सबसे दूर का हमला है। जिस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया, उसमें कई परिवार रह रहे थे, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

Tags:israel

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…