24 घण्टे ऑनलाइन

आकाश के बाद अब ईशान पर भरोसा! मायावती ने बनाया मुख्य सेक्टर प्रभारी

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद (Ishan Anand) को सक्रिय राजनीति में लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ईशान को पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को लखनऊ स्थित…

24GhanteOnline
September 7, 2026
2 min read
आकाश के बाद अब ईशान पर भरोसा! मायावती ने बनाया मुख्य सेक्टर प्रभारी

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद (Ishan Anand) को सक्रिय राजनीति में लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। ईशान को पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई मैराथन बैठक के बाद उन्हें कुछ राज्यों का प्रभारी बनाए जाने की भी चर्चा है, हालांकि पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, ईशान आनंद पार्टी में सीधे मायावती के साथ-साथ अपने पिता और बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को भी रिपोर्ट करेंगे। आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके छोटे भाई ईशान को संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

ईशान हाल के दिनों में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय नजर आए हैं। वह बसपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल हुए थे। इससे पहले मायावती के जन्मदिन के मौके पर भी उनकी मौजूदगी चर्चा में रही थी।

बसपा संगठन में अन्य बदलावों को लेकर भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम और लालाराम का कद बढ़ाया जा सकता है और उन्हें कुछ अतिरिक्त राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

हालांकि, ईशान आनंद समेत संगठन में संभावित नई जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम तस्वीर पार्टी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।