जानें सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ
अक्सर लोगों को सपने में सांप (Snake) दिखाई देते हैं। कुछ लोग सपने में सांप दिखना अशुभ मानते हैं तो कुछ शुभ। लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार सांप के सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। अगर किसी को सपने में बहुत…
अक्सर लोगों को सपने में सांप (Snake) दिखाई देते हैं। कुछ लोग सपने में सांप दिखना अशुभ मानते हैं तो कुछ शुभ। लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार सांप के सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। अगर किसी को सपने में बहुत सारे सांप दिखाई देते हैं तो इस सपने का मतलब अशुभ होता है। ये सपना भविष्य में परेशानियां आने का संकेत देता है। सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं। कभी-कभी हम सपनों की सुखद दुनिया में खो जाते हैं तो कई सपने ऐसे भी होते हैं जो नींद से जगा देते हैं और हम बुरी तरह डर जाते हैं।
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि किसी भी स्वप्न का संबंध हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के साथ भी होता है। सपने हमें शुभ या अशुभ का संकेत देते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि जो स्वप्न देखकर हम डर जाएं वह अशुभ हो और जो स्वप्न देखकर हमें सुखद एहसास हो वह शुभ हो इसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है। अगर हम कोई भी स्वप्न देखते हैं तो हमें उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। कई ऐसे सपने हैं जिसे दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्राचीन समय से ही ऐसा माना जाता है कि सपने हमें भविष्य की घटनाओं से रूबरू कराते हैं।
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि यदि सपने में सांप (Snake) आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर डरे हुए हैं। ये सपना भी अशुभ माना जाता है। अगर सपने में सांप (Snake) डंस लेता है तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है। इस सपने को देखने के बाद आप सतर्क हो जाएं। यदि आप सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो ये सपना शुभ माना जाता है।
ऐसे सपने का मतलब है कि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्ट झेल रहे हैं। सपने में सांप के दांत दिखना भी अशुभ माना जाता है। इस सपने के आने का मतलब है कि आपको किसी से धोखा मिल सकता है। ये सपना नुकसान पहुंचने का भी संकेत देता है। यदि सपने में सांप (Snake) और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ये सपना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने का भी संकेत देता है।
यदि सपने में सफेद या सुनहरा सांप (Snake) दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। यदि सपने में बार-बार सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको पितृदोष हो सकता है। यदि सपने में सांप (Snake) बिल में जाते दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।
सांप (Snake) फन उठाए दिखे तो इसका मतलब है कि आपको संपत्ति की प्राप्ति होगी। अक्सर आपने सपने में सांप देखें होंगे, परंतु क्या आप इसका अर्थ जानते हैं। आइए जानते हैं सपने में सांप दिखाओ देना किस बात का संकेत देता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
