24 घण्टे ऑनलाइन

IPL 2025 कमेंट्री पैनल से बाहर हुए इरफान पठान, लगे ये गभीर आरोप

क्रिकेट में खिलाड़ियों के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी अपनी कमेंट्री के जरिए मैच के रोमांच बढ़ा देते हैं। आईपीएल 2025 के लिए भी एक बड़े कमेंट्री पैनल का ऐलान किया है। लेकिन इस बार पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan)…

24GhanteOnline
March 22, 2025
3 min read

क्रिकेट में खिलाड़ियों के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी अपनी कमेंट्री के जरिए मैच के रोमांच बढ़ा देते हैं। आईपीएल 2025 के लिए भी एक बड़े कमेंट्री पैनल का ऐलान किया है। लेकिन इस बार पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं हैं। वह पिछले कई सालों से बतौर कमेंटेटर हर एक बड़े क्रिकेट इवेंट में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार लिस्ट में उनका नाम ना देखकर हर कोई हैरान है। सभी के मन में एक ही सवाल है कि इस बार इरफान पठान (Irfan Pathan) आईपीएल में कमेंट्री क्यों नहीं करेंगे? इस पर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं हैं इरफान पठान (Irfan Pathan)


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ बोलने की वजह से इरफान पठान को कमेंट्री पैनल से बाहर रखा गया है। कुछ खिलाड़ियों ने पठान की कमेंट्री को लेकर शिकायत की थी। इस खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि इरफान उन पर निजी कमेंट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इरफान पठान ने कुछ खिलाड़ियों को लेकर जो बातें की थीं, उसी वजह से ऐसा हुआ है। वहीं, ये भी दावा किया गया है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनकी कमेंट्री के बाद एक खिलाड़ी ने उन्हें फोन पर ब्लाक भी कर दिया था।

IPL का आज से आगाज, केकेआर और आरसीबी की होगी भिड़ंत


इरफान पठान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ निजी एजेंडे के तहत बोल रहे थे, जो सिस्टम को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके अलावा उनका एटिट्यूड भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। इस वजह से बीसीसीआई उनसे नाराज है। बता दें, ये पहला मौका नहीं है, इससे पहले संजय मांजरकर को भी खिलाड़ियों की शिकायत के बाद कमेंट्री पैनल से हटाया जा चुका है। वह कुछ सालों तक कमेंट्री पैनल का हिस्सा नहीं बन सके थे। हालांकि बाद में उनकी वापसी हो गई थी।

IPL 2025 के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट


नेशनल फीड कमेंटेटर्स- आकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, माइकल क्लार्क, सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू, मैथ्यू हेडन, मार्क बाउचर, शिखर धवन, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, सुरेश रैना, आरपी सिंह, शेन वॉटसन, संजय बांगर, वरुण आरोन, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, वीरेंद्र सहवाग, केन विलियमसन, एबी डिविलियर्स, आरोन फिंच, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला।

वर्ल्ड फीड कमेंटेटर्स- इयोन मोर्गन, शेन वॉटसन, माइकल क्लार्क, ग्रीम स्मिथ, हर्षा भोगले, निक नाइट, डैनी मॉरिसन, इयान बिशप, एलन विल्किंस, डैरेन गंगा, नताली जर्मनोस, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, दीप दासगुप्ता, आरोन फिंच, वरुण आरोन, साइमन डूल, पॉमी एमबांग्वा, अंजुम चोपड़ा, कैटी मार्टिन, डब्लू वी रमन और मुरली कार्तिक।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।