24 घण्टे ऑनलाइन

छठ और दिवाली से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, परेशान हुए लाखों रेल यात्री

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर लाखों लोग घर जाने के लिए तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच, जब तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) का समय है तो IRCTC की…

24GhanteOnline
October 17, 2025
2 min read
छठ और दिवाली से पहले  IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, परेशान हुए लाखों रेल यात्री

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर लाखों लोग घर जाने के लिए तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन 17 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच, जब तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) का समय है तो IRCTC की वेबसाइट अचानक डाउन हो गई है। वहीं, IRCTC का मोबाइल ऐप भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में लोग परेशान हैं कि टिकट बुक कैसे करें?

IRCTC की वेबसाइट पर लिखे नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगले एक घंटे तक सभी साइटों के लिए बुकिंग और कैंसिलेशन उपलब्ध नहीं होगा। कैंसिलेशन या टीडीआर फाइल (TDR Filed) करने के लिए 08044647999 और 08035734999 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। त्योहार के मौके पर तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त वेबसाइट डाउन (Website Down) होने से परेशान लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर IRCTC के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Irctc Outage Downdetector

जानें IRCTC वेबसाइट क्यों बंद हुई?

IRCTC की वेबसाइट पहले भी कई बार ऐसी समस्याओं का सामना कर चुकी है। वेबसाइट पर मैसेज लिखा आ रहा है कि अगले कुछ घंटे तक टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, IRCTC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि ऐसा क्यों हुआ? बता दें कि आमतौर पर मेंटेनेंस के समय वेबसाइट डाउन होती है।

दिवाली और छठ पूजा के मौके पर ट्रेनों की बहुत डिमांड होती है। वहीं, तत्काल बुकिंग एक आसान तरीका है, जिसमें लोग आखिरी समय पर टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन वेबसाइट के बंद होने से यह मौका भी छिन गया, जिससे लोग निराश हैं।

IRCTC ने अभी तक न ही आउटेज का कारण बताया है और न ही सर्विस के ठीक होने के समय की कोई भी आधिकारिक जानकारी दी है।

Tags:IRCTC

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…