इस बार गोली नहीं चूकेगी... ईरानी टीवी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी
अमेरिकी हमले के खतरे के बीच ईरान की सरकारी टीवी ने एक फुटेज प्रसारित किया है। इस फुटेज में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर गोली चलाने का सीन है। यह फुटेज साल 2024 का है, जब डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया में चुनाव प्रचार…

अमेरिकी हमले के खतरे के बीच ईरान की सरकारी टीवी ने एक फुटेज प्रसारित किया है। इस फुटेज में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर गोली चलाने का सीन है। यह फुटेज साल 2024 का है, जब डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस हमले में उनके कान के पास एक गोली लगी थी, लेकिन वे आखिर में बच गए थे।
ईरान की सरकारी टीवी ने फुटेज के साथ एक कैप्शन भी चलाया है, जिसमें कहा गया है कि इस बार गोली निशाने से नहीं चूकने वाली है। यानी अब अगर हमला होता है तो ट्रंप बच नहीं पाएंगे। यह फुटेज खूब वायरल हो रहा है।
पहले भी मारने की कोशिश का दावा
जुलाई 2025 में अमेरिका के वरिष्ठ पत्रकार टर्कर काल्सन से बात करते हुए रिपब्लिन सीनेटर टेड क्रूज ने दावा किया था कि ईरान ट्रंप (Donald Trump) को कई बार मारने की कोशिश कर चुका है। टेड के मुताबिक ईरान चाहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति को मारकर तेहरान यह साबित कर सके कि उसके पंजे से कोई भी बाहर नहीं है।
क्रूज के दावे से पहले फरवरी 2025 में ट्रंप ने भी ईरान को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में ट्रंप (Donald Trump) ने कहा था- अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उन्होंने ईरान राज्य के विनाश का आदेश दिया है।
ईरान ने फांसी रोकी
यह नया बयान ऐसे वक्त आया है जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई चल रही है। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि बीते हफ्तों में हजारों लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दी, तो अमेरिका बहुत सख्त कदम उठाएगा। हालांकि बुधवार को उन्होंने दावा किया कि ईरान ने फांसी को रोक दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
