सुप्रीम लीडर की मौत से ईरान में कोहराम, लाइव टीवी पर रोए एंकर
शनिवार को अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Khamenei) की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को की। इस खबर के बाद ईरान और इराक में व्यापक शोक और आक्रोश देखने को मिला। तेहरान के…

शनिवार को अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Khamenei) की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को की। इस खबर के बाद ईरान और इराक में व्यापक शोक और आक्रोश देखने को मिला।
तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर से लेकर कर्बला और बगदाद तक हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। कई जगहों पर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी हुई, जबकि कुछ टीवी एंकर भावुक नजर आए।
ईरान ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है, वहीं इराक में तीन दिन का शोक घोषित किया गया। क़ोम स्थित हज़रत मासूमेह दरगाह पर भी विरोध के स्वर गूंजे।

इस घटनाक्रम का असर भारत तक पहुंचा। श्रीनगर सहित कुछ इलाकों में लोगों ने शोक जताया और विरोध प्रदर्शन किए। पूरे क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
