इस फोन की प्री बुक पर पाएँ धमाकेदार ऑफर, मिलेगी 2 साल की वारंटी
भारतीय बाजार में जल्द आईकू कंपनी का ये नया फोन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन की प्री बुकिंग को शुरू कर दिया है, अगर आप भी इस फोन को प्री बुक करते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से कई…
भारतीय बाजार में जल्द आईकू कंपनी का ये नया फोन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन की प्री बुकिंग को शुरू कर दिया है, अगर आप भी इस फोन को प्री बुक करते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से कई कमाल के ऑफर्स का फायदा मिलेगा. इस फोन की प्री बुकिंग पर फ्री में iQOO TWS 1e (कीमत 1899 रुपए) और 12 महीने के लिए एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा मिलेगा.
इसका मतलब ये हुआ है कि फोन के साथ आप लोगों को एक साल तो जो वारंटी मिलती है वो आपको मिलेगी ही, लेकिन इसके साथ ही कंपनी आपको एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी देगी जिसका मतलब ये हुआ कि आपको पूरे दो साल की वारंटी का बेनिफिट मिलेगा.
आधिकारिक लॉन्च से पहले इस फोन के लिए Amazon और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर अलग से पेज तैयार किया गया है, इस पेज पर फोन के कुछ खास फीचर्स कंफर्म कर दिए गए हैं. आइए आपको इस फोन के लॉन्च से पहले इस फोन में मिलने वाले फीचर्स और लीक हुई कीमत के बारे में जानकारी देते हैं.
iQOO 15 Price in India (लीक)
हाल ही में टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस अपकमिंग आईकू फोन की कीमत से जुड़ी जानकारी दी है जिससे पता चला है कि इस हैंडसेट का 12 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 72999 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 79,999 रुपए में उतारा जा सकता है.
iQOO 15 Specifications (कंफर्म)
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस Upcoming Smartphone में 3nm प्रोसेस पर बेस्ड स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर मिलेगा. इस फोन में क्यू3 सुपरकंप्यूटिंग चिप भी मिलेगी.
डिस्प्ले: 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आईकू 15 में सैमसंग 2K रिजॉल्यूशन M14 ओलेड डिस्प्ले मिलेगी जो डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आएगी.
कैमरा: फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी कैमरा, साथ में 50 मेगापिक्सल सोनी 3X पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा.
बैटरी: 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ आएगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
