iQOO 15 की जबरदस्त एंट्री: 7000mAh बैटरी + 100X जूम, OnePlus 15 की बढ़ी मुश्किलें
फ्लैगशिप फीचर्स के साथ iQOO का नया प्रीमियम फोन iQOO 15 ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. खूबियों की बात करें तो इस आईकू फोन को क्वालकॉम कंपनी के पावरफुल प्रोसेसर, 7000 एमएएच बैटरी और 50 मेगापिक्सल वाले तीन रियर…
फ्लैगशिप फीचर्स के साथ iQOO का नया प्रीमियम फोन iQOO 15 ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. खूबियों की बात करें तो इस आईकू फोन को क्वालकॉम कंपनी के पावरफुल प्रोसेसर, 7000 एमएएच बैटरी और 50 मेगापिक्सल वाले तीन रियर कैमरा सेंसर के साथ उतारा गया है. आइए जानते हैं कि इस फोन को किस कीमत में लाया गया है, इस फोन की टक्कर कौन-कौन से स्मार्टफोन्स से होगी, इस फोन की बिक्री किस दिन से शुरू होगी और ये फोन कौन-कौन से खास फीचर्स से लैस है? कंपनी की तरफ से आईकू 15 को पांच साल ओएस यानी ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और सात साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
iQOO 15 Price in India
इस फोन के दो वेरिएंट्स उतारे गए हैं, 12 जीबी/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 72999 रुपए तो वहीं 16 जीबी/512 जीबी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 79999 रुपए है. इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत 7 हजार रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद 12 जीबी वेरिएंट 64999 रुपए, 16 जीबी वेरिएंट 71999 रुपए का मिलेगा.
iQOO 15 Alternatives
इस प्राइस रेंज में आईकू 15 की टक्कर OnePlus 15 5G, Realme GT 8 Pro, OPPO Find X9, Xiaomi 15, Google Pixel 10 जैसे स्मार्टफोन्स से होगी. इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकते हैं.
iQOO 15 Specifications
डिस्प्ले:इस फोन में 6.85 इंच 2K रिजॉल्यूशन वाली Samsung M14 LEAD ओलेड डिस्प्ले दी गई है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही इसमें Q3 कंप्यूटिंग चिप मिलती है. इस फोन का एंटूटू स्कोर 4MN प्लस (40 लाख से ज्याद) है.
कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर (100x डिजिटल जूम) और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी: इस हैंडसेट में 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 40 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट के साथ आती है. ये फोन 100 वॉट सुपरफास्ट चार्ज के साथ उतारा गया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
