24 घण्टे ऑनलाइन

IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 9 मई को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया। आज से कोई मैच नहीं होगा। अब BCCI की पहली प्राथमिकता…

24GhanteOnline
May 9, 2025
1 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 9 मई को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया। आज से कोई मैच नहीं होगा। अब BCCI की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है। बीसीसीआई नई तारीखों की जल्द घोषणा करेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 8 मई तक 58 मुकाबले हुए थे, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच भी शामिल है। भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण 8 मई (बुधवार) को धर्मशाला में आयोजित यह मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया था।

वहीं धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया। खिलाड़ियों के धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई।

IPL 2025 की नई तारीखों की घोषणा कब?


IPL के इस चरण को यहीं रोक दिया गया है। अब हालात सा्मान्य होने के बाद ही दुन‍िया की सबसे लुभावनी टी20 लीग के बाकी मैचों को कराया जाएगा। इसकी तारीखों की घोषणा जल्द होगी। एक विकल्प यह भी हो सकता है कि खाली स्टेडियम में मुकाबले कराए जाएं, दर्शकों के स्टेडियम तक आने पर पाबंदी लगा दिया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।