IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) को मंगलवार को हुगली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने और निजी पलों को रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया…

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) को मंगलवार को हुगली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने और निजी पलों को रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। कई घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की और मेडिकल जांच के बाद उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया।
मामला मोगरा थाने में दर्ज शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी, लेकिन बाद में उसे पोरेल के अन्य महिलाओं से कथित संबंधों की जानकारी मिली। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
FIR में 19 धाराएं, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त होंगे
FIR में कुल 19 धाराओं का जिक्र है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2 अप्रैल को दिल्ली में पोरेल ने महिला को कथित तौर पर अपने पास रोककर रखा और उसे खाना तक नहीं दिया। महिला ने यह भी दावा किया कि कथित घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे मेडिकल मदद लेनी पड़ी।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को पोरेल को गिरफ्तार करने के साथ उनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता की तस्वीरों को प्रसारित होने से रोकने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं।
फिलहाल पोरेल पर लगाए गए आरोप शिकायत और FIR में दर्ज दावों पर आधारित हैं। इनकी पुष्टि अदालत में होने वाली आगे की कानूनी प्रक्रिया में होगी।
पोरेल का क्रिकेट करियर
23 वर्षीय अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं। उन्होंने 35 आईपीएल मैचों में 769 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2026 सीजन के लिए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। घरेलू क्रिकेट में भी उनके नाम कई महत्वपूर्ण पारियां दर्ज हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
