24 घण्टे ऑनलाइन

IPL ऑक्शन 2026: रिटेन खिलाड़ियों की कट-ऑफ डेट तय!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी (Auction) की तारीख लगभग तय मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार 13 से 15 दिसंबर के बीच ऑक्शन होने की पूरी संभावना है। यह जानकारी फ्रेंचाइज़ी अधिकारियों ने BCCI के साथ हुई बातचीत…

24GhanteOnline
October 10, 2025
2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी (Auction) की तारीख लगभग तय मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार 13 से 15 दिसंबर के बीच ऑक्शन होने की पूरी संभावना है। यह जानकारी फ्रेंचाइज़ी अधिकारियों ने BCCI के साथ हुई बातचीत के बाद साझा की है। हालांकि IPL की गवर्निंग काउंसिल ने अभी तक शेड्यूल की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताब‍िक ऑक्शन कहां होगा, क्या यह फ‍िर से व‍िदेशी धरती पर होगा। इस बारे में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।

बता दें प‍िछले 2 IPL ऑक्शन विदेशी धरती पर हुए थे। 2023 में ऑक्शन दुबई तो 2024 में ऑक्शन जेद्दा (सऊदी अरब) में हुआ था। वहीं क्रिकबज को सूत्रों ने बताया कि इस बात में कोई आश्चचर्य नहीं होना चाहिए कि म‍िनी ऑक्शन भारत में भी हो सकता है। हालांकि उस निर्णय को अभी ठोस रूप दिया जाना बाकी है।

हालांकि एक बात लगभग तय मानी जा सकती है कि रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर है_ तब तक सभी IPL फ्रेंचाइज‍ियों को उन खिलाड़ियों के नाम बीसीसीआई को देने होंगे, जिन्हें वे नीलामी से पहले रिलीज (छोड़ना) चाहती हैं। दूसरी टीमों में बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल कम है। सिवाय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के ये दोनों ही टीमें पिछले सीजन में पॉइंट टेबल में सबसे नीचे थीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।