आरसीबी ने पंजाब को 7 विकेट से हराया, कोहली ने खेली 'विराट' पारी
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs PBKs) के बीच आईपीएल 2025 का 37वां मैच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर…
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs PBKs) के बीच आईपीएल 2025 का 37वां मैच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रनों का टारगेट आरसीबी को दिया। आरसीबी ने आसानी से इस टारगेट को पूरा कर लिया और सात विकेट से पंजाब को हरा दिया।
पंजाब के दिए गए इस स्कोर का पीछा करते हुए बेंगलुरु (RCB) को पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट के रूप में बड़ा झटका लगा है। इसके बाद कोहली और पडिक्कल ने आरसीबी को संभाला और पावरप्ले में 54 रन बोर्ड पर लगाए। पडिक्कल ने 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। पडिक्कल 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने 43 गेंदों पर अपना 59वां IPL अर्धशतक जड़ा।
बेंगलुरु (RCB) के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा चमके जिन्होंने 2-2 विकेट चटकाए। पंजाब के लिए शशांक सिंह (31) और प्रभसिमरन सिंह (33) ने अच्छी पारियां खेली, उनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
पंजाब किंग्सः प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
