24 घण्टे ऑनलाइन

WhatsApp पर आया नया iPhone-स्टाइल फीचर, अब चैटिंग होगी और भी स्मार्ट

यदि आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत काम का फीचर आया है, जो आईफोन के वॉयस मेल फीचर की तरह काम करता है. WhatsApp के इस फीचर के जरिए यूजर्स मिस्ड कॉल के बाद सीधे वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे. कॉल स्क्रीन…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

यदि आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत काम का फीचर आया है, जो आईफोन के वॉयस मेल फीचर की तरह काम करता है. WhatsApp के इस फीचर के जरिए यूजर्स मिस्ड कॉल के बाद सीधे वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे. कॉल स्क्रीन पर ही ‘Record voice message’ का विकल्प मिलेगा, जिससे चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फिलहाल यह अपडेट केवल iOS यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है, एंड्रॉइड के लिए तारीख सामने नहीं आई है.

मिस्ड कॉल पर मिल जाएगा डायरेक्ट वॉइस मैसेज ऑप्शन


WhatsApp पर जब किसी का कॉल रिसीव नहीं हो पाता है, तो कॉलर उसी स्क्रीन से एक छोटा वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर सकता है. इससे यूजर को कॉल काटकर अलग से चैट ओपन कर के मैसेज भेजने की झंझट नहीं रहती. मिस्ड कॉल के साथ ही वॉइस नोट पहुंच जाएगा, जिससे रिसीवर को तुरंत पता चल जाएगा कि कॉल किस काम के लिए था.

वीडियो कॉल का जवाब न मिलने पर भेज सकेंगे वीडियो नोट


रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी वीडियो कॉल्स के लिए भी इसी तरह का विकल्प तैयार कर रही है. यदि वीडियो कॉल पिक न हो पाए, तो कॉलर एक शॉर्ट वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर भेज सकेगा. यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज में है और जल्द यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.

WhatsApp ऐप में कॉल टैब का बड़ा बदलाव


WhatsApp अपने कॉल सेक्शन को नए कॉल हब में बदल रहा है. इस बदलाव के बाद वॉइस और वीडियो कॉल टूल्स एक ही जगह दिखाई देंगे. नए डिजाइन का मकसद कॉल शुरू करने, मैनेज करने और शेड्यूल करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है.
एक ही जगह मिलेगी कॉलिंग के 4 खास फीचर्स

इस अपडेट में कॉल टैब के ऊपर चार ऑप्शन दिए गए हैं. पहला Call विकल्प जिससे ग्रुप या इंडिविजुअल कॉल एक क्लिक में शुरू की जा सकती है. दूसरा Scheduling फीचर जिससे कॉल्स बाद के समय के लिए प्लान की जा सकती हैं. तीसरा Keypad विकल्प जो अनसेव्ड नंबर पर भी डायरेक्ट कॉल करने देगा. चौथा Favourites विकल्प जो अक्सर कॉन्टैक्ट किए जाने वाले नंबरों को पिन करने की सुविधा देता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।