24 घण्टे ऑनलाइन

2026 में नहीं होगा iPhone 18 लॉन्च, जानें कब मार्केट में आएगा आईफोन

Apple अगले साल iPhone के लॉन्च टाइमलाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है. iPhone 18 Series को दो फेज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इसका मतलब ये है कि हर साल की तरह अगले साल पूरी सीरीज को एक-साथ नहीं उतारा जाएगा. iPhone Fold…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read

Apple अगले साल iPhone के लॉन्च टाइमलाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है. iPhone 18 Series को दो फेज में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, इसका मतलब ये है कि हर साल की तरह अगले साल पूरी सीरीज को एक-साथ नहीं उतारा जाएगा. iPhone Fold के साथ iPhone 18 Pro मॉडल्स को तो सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो iPhone 18 को 2026 में लॉन्च नहीं किया जाएगा. अब ऐसे में मन में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर आईफोन 18 को कब तक मार्केट में उतारा जाएगा?

iPhone 18 Launch: कब लॉन्च होगा ये नया आईफोन?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए आईफोन को 2027 के शुरुआत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अभी तक कोई भी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है. एक नई लीक से पता चला है कि आईफोन 18 का ट्रायल प्रोडक्शन अभी शुरू होना बाकी है.
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर टिपस्टर Fixed Focus Digital के मुताबिक, iPhone 18 का ट्रायल प्रोडक्शन लूनर न्यू ईयर के बाद शुरू होने की उम्मीद है. यह टाइमिंग खास है, क्योंकि चीन में लूनर न्यू ईयर शटडाउन आमतौर पर फरवरी के आखिर में खत्म होता है, जिसके बाद फैक्ट्रियां नॉर्मल ऑपरेशन फिर से शुरू कर सकती हैं और बड़े पैमाने पर नए प्रोजेक्ट्स पर काम करती हैं. आईफोन 18 को 2027 में iPhone 18e और नेक्स्ट-जेनरेशन iPhone Air के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

iPhone 18 Specifications (संभावित)


इस नए आईफोन को A20 चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है, वहीं प्रो मॉडल्स में ए20 प्रो बायोनिक प्रोसेसर दिया जा सकता है. प्रो मॉडल में अंडर-डिस्प्ले फेस ID का इस्तेमाल किया जा सकता है जिससे डायनामिक आइलैंड की जरूरत खत्म हो सकती है. हालांकि, आईफोन 18 सीरीज में कोई बड़ा डिजाइन बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

iPhone 18 Price (उम्मीद)


इस मॉडल की कीमत के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन उम्मीद है कि इस नए मॉडल को iPhone 17 की कीमत में ही उतारा जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो इसका मतलब आईफोन 18 भी 82900 रुपए की शुरुआती कीमत में भारत में लॉन्च हो सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…