24 घण्टे ऑनलाइन

दो बार में लॉन्च होगी iPhone 18 सीरीज! पड़ सकता है इतने महीनों का इंतजार

Apple अगले साल अपनी iPhone 18 Series में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 2026 की फॉल सीजन में लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही Apple अपना पहला Foldable iPhone भी इसी…

24GhanteOnline
November 17, 2025
2 min read

Apple अगले साल अपनी iPhone 18 Series में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 2026 की फॉल सीजन में लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही Apple अपना पहला Foldable iPhone भी इसी लॉन्च विंडो में पेश करेगा. जबकि बेस iPhone 18 मॉडल को 2027 से पहले बाजार में नहीं लाया जाएगा. यानी कि नई सीरीज को दो बार और दो इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है. यह Apple के लिए सबसे बड़ा हार्डवेयर शिफ्ट माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी अब अपनी लॉन्च स्ट्रैटेजी पूरी तरह बदलने जा रही है.

2026 में बदलेगी Apple की लॉन्च स्ट्रैटेजी


Bloomberg के Mark Gurman के मुताबिक Apple 2026 से अपनी आईफोन लॉन्च टाइमलाइन को दो हिस्सों में बांट देगा. इस साल कंपनी सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर से नवंबर 2026 के बीच पेश करेगी. इसी दौरान Apple का पहला Foldable iPhone भी लॉन्च होने की उम्मीद है, जो कंपनी के हार्डवेयर पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा बदलाव होगा. अब तक Apple हर साल चार मॉडल एक साथ लॉन्च करता था, लेकिन यह सिलसिला अब बदलने वाला है.

iPhone 18 और iPhone 18e आएंगे 2027 में


रिपोर्ट की मानें तो 2027 की स्प्रिंग सीजन यानी मार्च से मई के बीच एपल बाकी मॉडल लॉन्च करेगा. इसमें बेस iPhone 18, iPhone 18e और अपडेटेड iPhone Air शामिल हो सकता है. इस बदलाव का मकसद हर प्रोडक्ट को अलग लॉन्च स्पॉट देना और इंजीनियरिंग और सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव को कम करना है. 2024 में Apple Intelligence के कठिन रोल आउट ने भी दिखाया कि एक ही फॉल सीजन में सब कुछ लॉन्च करना कितना मुश्किल हो गया था.

Apple को क्या मिलेगा नए लॉन्च प्लान से


Gurman के मुताबिक Apple का यह नया शेड्यूल इंजीनियरिंग टीम, सप्लायर और मार्केटिंग डिपार्टमेंट का दबाव कम करेगा. कंपनी अब 5-6 iPhone मॉडल सालभर अलग-अलग वक्त पर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. इससे न सिर्फ बड़े फीचर अपडेट को बेहतर तरह से हैंडल किया जा सकेगा, बल्कि हर मॉडल को अलग फोकस भी मिलेगा. साथ ही ग्राहक भी सालभर नए iPhone विकल्प देख सकेंगे, बजाय एक ही सीजन के इंतजार के.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…