24 घण्टे ऑनलाइन

भ्रष्ट पटवारियों की जांच जारी, होगी कार्रवाई:नायब सैनी

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे 370 पटवारियों के मामले में कहा है‌ कि इस मामले में जांच चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह सूची कहां से और कैसे जारी हुई। जांच पूरी…

24GhanteOnline
January 19, 2025
2 min read

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे 370 पटवारियों के मामले में कहा है‌ कि इस मामले में जांच चल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह सूची कहां से और कैसे जारी हुई। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) रविवार को भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए कैथल पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की अनियमिताओं व भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता से किए वादे पूरा करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की प्राथमिकता ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

नई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आपसी भाईचारे को करेगी मजबूत


बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कमेटी धार्मिक कार्यों को मजबूती प्रदान करेगी।

सैनी (CM Nayab Saini) ने विश्वास जताया कि चुनकर आने वाले प्रतिनिधि धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कमेटी न सिर्फ धार्मिक गतिविधियों को बल देगी बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को भी मजबूत करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…