इंटरनेशनल रेसलर विनेश फोगाट बनीं मां, खास अंदाज में हुआ Baby Boy का वेलकम
अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के घर मंगलवार सुबह खुशियों की दस्तक हुई। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के साथ ही ससुराल बख्ताखेड़ा और…
अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के घर मंगलवार सुबह खुशियों की दस्तक हुई। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के साथ ही ससुराल बख्ताखेड़ा और आसपास के गांवों में जश्न का माहौल बन गया। कहीं थाली बजा कर तो कहीं ढोल पर नाचकर लोगों ने इस खुशी को सेलिब्रेट किया।
ससुर राजपाल राठी ने की पुष्टि
विनेश (Vinesh Phogat) के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि डॉक्टर्स ने पहले ही डिलीवरी की तारीख तय कर दी थी। सोमवार शाम को विनेश को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और मंगलवार को ऑपरेशन से बेटे का जन्म हुआ। अच्छी बात ये कि मां और बेटा दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं।
गौरतलब है कि विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने 6 मार्च 2025 को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उनकी शादी सोमबीर राठी से 14 दिसंबर 2018 को हुई थी, जो खुद भी एक जाने-माने पहलवान रह चुके हैं और अब रेलवे में नौकरी करते हैं।
ओलंपिक के बाद रिटायरमेंट
पहलवानी छोड़ चुकी विनेश (Vinesh Phogat) ने 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने एक ही दिन में तीन मैच खेले, लेकिन फाइनल में वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन की
राजनीति में एंट्री लेते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन की और जुलाना सीट से बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को हराया। विनेश को 65,080 वोट मिले जबकि योगेश बैरागी को 59,065 वोट ही मिले। अब राजनीति के साथ उनकी जिंदगी में मां बनने का नया चैप्टर जुड़ गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
