24 घण्टे ऑनलाइन

तिजोरी में आज ही रखें ये चीजें, धन की होगी बरसात

वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। सभी के घर में अलमारी होती है, लेकिन कई बार लोग इससे जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका असर उनके जीवन पर पड़ने लगता है। इसलिए अपनी अलमारी (Locker) को…

24GhanteOnline
September 8, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। सभी के घर में अलमारी होती है, लेकिन कई बार लोग इससे जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका असर उनके जीवन पर पड़ने लगता है। इसलिए अपनी अलमारी (Locker) को व्यवस्थित करते समय उससे जुड़े वास्तु नियम का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हालांकि, अलमारी से जुड़े वास्तु दोष दूर करने के लिए कुछ वास्तु टिप्स हैं, जिनसे वास्तु दोष के प्रभाव को आसानी से कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कि वे नियम कौन-से हैं।

मां लक्ष्मी की प्रिय चीज


अगर आप अलमारियों से जुड़े वास्तु दोष दूर करना चाहते हैं, तो अपनी तिजोरी (Locker) में श्रीफल स्थापित करें। श्रीफल को माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का प्रतीक माना गया है। इस उपाय को करने से हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ध्यान रखें कि श्रीफल को समय-समय पर बदलते रहें।

स्थापित करें ये खास यंत्र


वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी अलमारी की तिजोरी (Locker) में धनदा यंत्र स्थापित करें। धनदा यंत्र को स्थापित करने से पहले उसकी विधि-विधान से पूजा करें। इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और वास्तु दोष भी दूर हो जाएंगे।

हल्दी गांठ का चमत्कार


हल्दी को भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का प्रतीक माना जाता है। सनातन धर्म के सभी शुभ कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। इसके लिए एक कौड़ी को हल्दी के टुकड़े के साथ पीले कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी की तिजोरी (Locker) में स्थापित करें। इस तरह आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…