24 घण्टे ऑनलाइन

मौत की आंधी! ACP ऑफिस की छत ढही, दारोगा की चली गई जान

दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में रविवार तड़के तेज आंधी और भारी देखने को मिली है। जिसकी वजह से कई जगहों पर जल भराव और नुकसान की खबर है। इसी बीच दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पर भयंकर आंधी और…

24GhanteOnline
May 25, 2025
2 min read

दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में रविवार तड़के तेज आंधी और भारी देखने को मिली है। जिसकी वजह से कई जगहों पर जल भराव और नुकसान की खबर है। इसी बीच दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पर भयंकर आंधी और भारी बारिश के चलते एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। इस हादसे में सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा (Virendra Mishra) की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना लोनी इलाके में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित इंद्रापुरी एसीपी ऑफिस की है, जहां पर तेज आंधी-बारिश के दौरान छत गिरने से 58 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मिश्रा (Virendra Mishra) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सुबह बारिश रुकने के बाद जब अन्य पुलिस कर्मी  ऑफिस पहुंचे तो उन्हें इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से छत के मलबे में दबे वीरेंद्र कुमार मिश्रा को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

सब-इंस्पेक्टर को नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि वीरेंद्र कुमार मिश्रा (Virendra Mishra) मूलरूप से इटावा के रहने वाले थे। ड्यूटी के बाद वह शनिवार रात को ऑफिस में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके ऑफिस के एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए।

सड़कों पर सैलाब, गाड़ियां डूबीं…, आंधी-बारिश ने बिगाड़ी दी दिल्ली की सूरत


एसीपी अजय कुमार ने आगे कहा कि सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग जब एसीपी ऑफिस पहुंचे तो वीरेंद्र कुमार (Virendra Mishra) को मलबे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मृतक सब-इंस्पेक्टर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे। अधिकारियों व परिजनों को घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। वहीं, छत गिरने से एसीपी ऑफिस के अंदर रखा सारा सामान भी मलबे में दबकर बर्बाद हो गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें