24 घण्टे ऑनलाइन

निर्माणाधीन आवासों का डूडा के परियोजना अधिकारी एवं ईओ ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की परियोजना अधिकारी श्रीमती सुनीता सिंह एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कपिलवस्तु नवीन…

24GhanteOnline
April 24, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की परियोजना अधिकारी श्रीमती सुनीता सिंह एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कपिलवस्तु नवीन कुमार सिंह द्वारा किया गया और भिन्न भिन्न वार्डों में घर-घर जाकर ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित किया गया जो पैसा प्राप्त हो जाने के उपरांत भी घर का निर्माण नहीं कर रहे हैं। सभी को तत्काल निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु समझाया गया एवं लापरवाही न बरतने हेतु चेतावनी भी दी गई। इसी दौरान वार्ड संख्या 04 गांधी नगर के कमलेश पत्नी विक्रम , वार्ड संख्या 07 अटल नगर के नीलम पत्नी अशोक, ज्ञानती पत्नी दीपकुमार, किरन पत्नी रामबचन, हरिराम पुत्र लालमन, रामावतार पुत्र दयाराम, वीरेंद्र पुत्र राम अचल, प्रेमज्योति पत्नी श्रीराम, सीता पत्नी रामबहादुर आदि लाभार्थियों के निर्माणाधीन घर का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें