सुकमा में नक्सल डंप से इंसास रायफल सहित कारतूस बरामद
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस ने नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद सामग्री में एक इंसास (INSAS) रायफल सहित बड़ी मात्रा…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस ने नक्सलियों के छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद सामग्री में एक इंसास (INSAS) रायफल सहित बड़ी मात्रा में कारतूस और विस्फोटक पदार्थ मिले हैं।
सुकमा एसपी किरण चाैहान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में लगातार सर्चिग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस को आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों से सूचना मिली थी कि किस्टाराम के कुम्माडोंग के जंगल-पहाड़ी इलाके में हथियार और अन्य सामग्री छिपाकर रखी गई है।
इस पर पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी के दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान मिला, जहां नक्सलियों ने हथियार और गोला-बारूद डंप कर रखा था। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टीम ने मौके से उक्त सामग्री बरामद कर जब्त कर ली।
बरामद सामग्री में एक इंसास (INSAS) रायफल, 49 इंसास कारतूस, 12 एसएलआर कारतूस, 27 नग 303 कारतूस, 16 नग 8 एमएम कारतूस, 7 मस्केट कारतूस और 7 नग 12 बोर कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा दो बंडल कॉर्डेक्स वायर (करीब 30 मीटर), तीन इंसास मैग्जीन, 6 वायरलेस सेल, एक पोच और 2 स्टील का डिब्बा भी मिला है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
