24 घण्टे ऑनलाइन

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

कौशाम्बी: म्योहार गांव में अब गलियां रोशनी से जगमगा उठी हैं। बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। आज तक की खबर “डीएम अंकल गांव में लाइट लगवा दीजिए, हाथ जोड़कर…

24GhanteOnline
September 30, 2026
1 min read
म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

कौशाम्बी: म्योहार गांव में अब गलियां रोशनी से जगमगा उठी हैं। बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।

आज तक की खबर “डीएम अंकल गांव में लाइट लगवा दीजिए, हाथ जोड़कर मासूमों ने लगाई गुहार” का संज्ञान लिया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर अधिकारियों ने गांव में प्रकाश व्यवस्था कराने की पहल की।

लाइटें लगने के बाद गांव में अंधेरा दूर हो गया है। बच्चों को शाम के समय पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी, वहीं ग्रामीणों को भी रात में आवागमन में सहूलियत होगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनकी शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।

बच्चों की हाथ जोड़कर की गई अपील के बाद गांव में रोशनी पहुंचने से ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें