24 घण्टे ऑनलाइन

आम आदमी को बड़ी राहत, रिटेल महंगाई आई 6 साल के निचले स्तर पर

देश में महंगाई 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है। फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रिटेल महंगाई वित्त वर्ष 2025 में 6 साल के लो पर 3.34 प्रतिशत रह गई है। मिनिस्ट्री ने इसके पीछे आरबीआई की…

24GhanteOnline
April 19, 2025
2 min read

देश में महंगाई 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है। फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रिटेल महंगाई वित्त वर्ष 2025 में 6 साल के लो पर 3.34 प्रतिशत रह गई है। मिनिस्ट्री ने इसके पीछे आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी और सरकार की ओर फूड की मांग को पूरा करते रहने को प्रमुख कारण बताया है।

वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया कि महंगाई 2018-19 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर है, भारत ने न केवल व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत किया है, बल्कि सस्टेनबल डेवलपमेंट को बनाए रखा है, जिसकी वजह से महंगाई पर काबू पाया गया है। इसके साथ ही खाद्य कीमतों में गिरावट और उच्च आधार प्रभाव के कारण सीपीआई आधारित रिटेल महंगाई मार्च में घटकर 3।34 प्रतिशत रह गई है।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में 3.61 प्रतिशत पर और पिछले साल मार्च में 4.85 प्रतिशत पर रही थी। जबकि फरवरी में यह 3.75 प्रतिशत और मार्च, 2024 में 8।.52 प्रतिशत थी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने इस बुधवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों का ऐलान करते हुए कहा था कि महंगाई में गिरावट का रुख रहा है, जिसे खाद्य कीमतों में कमी के कारण सपोर्ट मिला है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 26 में महंगाई में और कमी आने की उम्मीद है।

आरबीआई की पॉलिसी की वजह से कम हुई महंगाई- वित्त मंत्रालय


वित्त मंत्रालय की ओर से रिटेल महंगाई के आंकड़ों में आई कमी के पीछे आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी को बताया है। इसके साथ ही मिनिस्ट्री ने कहा कि सरकार ने लोगों की ओर से आ रही फूड डिमांड को पूरा किया है। आरबीआई की नीतियों की वजह से दाम स्थिर रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…