24 घण्टे ऑनलाइन

8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये फोन, स्टायलस सपोर्ट के साथ मिलती हैं ये खूबियां

Infinix Xpad Edge को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ये नया एंड्रॉयड टैबलेट सेल्युलर (4G) और वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ उतारा गया है. खूबियों की बात करें तो इसमें 2.4K रिजोल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन…

24GhanteOnline
December 18, 2025
2 min read

Infinix Xpad Edge को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ये नया एंड्रॉयड टैबलेट सेल्युलर (4G) और वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ उतारा गया है. खूबियों की बात करें तो इसमें 2.4K रिजोल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इनफिनिक्स के इस नए टैबलेट के साथ कीबोर्ड और स्टाइलस भी कंपनी की तरफ से दिया जाएगा. इसमें Infinix का AI-बेस्ड Folax वॉयस असिस्टेंट शामिल है, साथ ही बेहतर साउंड के लिए क्वाड स्पीकर दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए इस टैब में 4G और Wi-Fi दोनों कनेक्टिविटी मिलती है.

Infinix Xpad Edge Specifications


डिस्प्ले: Android 15 पर काम करने वाले इस टैब को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे. इस टैब में 13.2 इंच 2.4K डिस्प्ले दी गई है जो 450 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है. डिस्प्ले में TÜV Rheinland का फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन होने का दावा किया गया है.

चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 685 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ये टैब 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है.

कैमरा सेटअप: इस टैब में 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है.

Infinix Xpad Edge में WPS Office पहले से इंस्टॉल मिलेगा. यही नहीं, इसमें स्प्लिट स्क्रीन और फोन कास्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं और यह टैबलेट X Keyboard 20 और X Pencil 20 के साथ कम्पैटिबल है. एआई का जमाना है इसलिए कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस टैब में एआई फीचर्स को भी शामिल किया है जैसे कि ये टैब AI राइटिंग, Hi ट्रांसलेशन और AI स्क्रीन रिकग्निशन जैसे फीचर्स से लैस है.

Infinix Xpad Edge Price


इनफिनिक्स ब्रैंड के इस टैब को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है, इस वेरिएंट की मलेशिया में कीमत RM 1299 (लगभग 28,000 रुपए) है. यह टैब एक सेलेस्टियल इंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इस टैब को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा या नहीं?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…