24 घण्टे ऑनलाइन

8 साल बाद IndvsPak का महामुकाबला, 2017 की हार का बदला लेगी सूर्यकुमार की सेना

Asia 2025 का फाइनल आज (28 सितंबर) भारत और पाकिस्तान ( IndvsPak) के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। जहां भारत 9वीं बार एशिया कप का खिताब…

24GhanteOnline
September 28, 2025
2 min read

Asia 2025 का फाइनल आज (28 सितंबर) भारत और पाकिस्तान ( IndvsPak) के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी। जहां भारत 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने उतरेगा, जबकि पाकिस्तान को तीसरे खिताब की उम्मीद होगी।

दुबई में होने वाले एशिया कप के खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। फैंस भी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह से दुबई का स्टेडियम हाउसफुल हो गया और इस मुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोजकों ने पुष्टि की है कि 28 हजार सीटों वाले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के सभी टिकट बिक चुके हैं, जिससे ये मैच हाउसफुल हो गया है। ऐसा होना तय था क्योंकि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में ये पहली बार होगा, जब दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। इससे पहले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (IndvsPak) के बीच हुए पिछले दो मुकाबलों में भी फैंस की भारी भीड़ मैच देखने आई थी

17 हजार फैंस ने देखा था भारत-पाकिस्तान (IndvsPak) का ये मैच


जियोसुपर न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सुपर-4 के मैच में 17 हजार फैंस दुबई के स्टेडियम में पहुंचे थे। इससे पहले 14 सितंबर को इन दोनों टीमों के बीच हुए लीग मुकाबले को देखने के लिए 20 हजार फैंस आए थे। दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की थी।

भारत-पाकिस्तान (IndvsPak) फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?


भारत बनाम पाकिस्तान एसीसी मेंस एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारतीय समयानुसार, शाम 08:00 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पर पहले टॉस होगा।

भारत-पाकिस्तान (IndvsPak) फाइनल मुकाबला कैसे देखें?


भारत बनाम पाकिस्तान एसीसी मेंस एशिया कप 2025 का सुपर-4 मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और भारत में सोनी लिव

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।