IndiGo पर चला DGCA का हंटर, लगाया इतने करोड़ का जुर्माना
बीते साल में दिसंबर में इंडिगो (IndiGo) को बड़े संकट से जूझना पड़ा था। हजारों फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन के चलते लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मामले में अब DGCA की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें ऑपरेशन…

बीते साल में दिसंबर में इंडिगो (IndiGo) को बड़े संकट से जूझना पड़ा था। हजारों फ्लाइट में देरी और कैंसिलेशन के चलते लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मामले में अब DGCA की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें ऑपरेशन का जरूरत से ज्यादा ऑप्टिमाइजेशन, क्रू और विमान के लिए पर्याप्त बैकअप ना होना पाया गया है। साथ ही नई FDTL नियमावली सही तरीके से लागू नहीं होना का जिक्र है। DGCA ने सख्त कार्रवाई करते हुए CEO को चेतावनी दी है। इसके साथ ही COO यानी अकाउंटेबल मैनेजर को वार्निंग और SVP (OCC) को ऑपरेशनल जिम्मेदारियों से हटाने के निर्देश दिया है। इसके साथ ही DGCA ने फ्लाइट में हुई भारी गड़बड़ी के लिए इंडिगो पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
DGCA की जांच रिपोर्ट में सॉफ्टवेयर और मैनेजमेंट में गंभीर खामियों का जिक्र है। जांच में ये भी बात सामने आई है कि क्रू पर ज्यादा दबाव डाला गया। ड्यूटी घंटों को अधिकतम करने की कोशिश की गई। डेड-हेडिंग, टेल स्वैप और लंबी ड्यूटी जैसी बातें सामने आई हैं। इतना ही नहीं क्रू को आराम और रिकवरी का समय बहुत कम दिया गया।
DGCA ने सख्त कार्रवाई करते हुए CEO को चेतावनी दी है। COO यानी अकाउंटेबल मैनेजर को वार्निंग और SVP (OCC) को ऑपरेशनल जिम्मेदारियों से हटाने के निर्देश दिया है। फ्लाइट ऑपरेशन और क्रू प्लानिंग से जुड़े अन्य अफसरों को भी चेतावनी दी गई है।
क्या है पूरा मामला
दिसंबर 2025 में इंडिगो (IndiGo) की 2,507 उड़ानें रद्द हुईं थीं। 1,852 उड़ानों में देरी हुई थी। अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे तीन लाख से अधिक यात्रियों को असुविधा हुई थी। इस मामले में MoCA के निर्देश पर DGCA ने चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। ताकि इंडिगो के परिचालन में रुकावटों के कारणों की समीक्षा और मूल्यांकन किया जा सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
