लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ इंजन, चेन्नई में इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग
चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही IndiGo की फ्लाइट में मंगलवार देर रात लैंडिंग से कुछ मिनट पहले तकनीकी खराबी आ गई। विमान के बाएं इंजन में समस्या सामने आने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद चेन्नई…

चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही IndiGo की फ्लाइट में मंगलवार देर रात लैंडिंग से कुछ मिनट पहले तकनीकी खराबी आ गई। विमान के बाएं इंजन में समस्या सामने आने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में चालक दल समेत 224 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
पायलट ने ATC को दी इंजन खराब होने की सूचना
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। विमान को रात 11:30 बजे लैंड करना था। लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को बाएं इंजन में खराबी का पता चला।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत ATC को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया।
11:37 बजे रनवे पर उतरा विमान
आपातकालीन तैयारियों के बीच विमान ने रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 224 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद रात 11:47 बजे फुल इमरजेंसी हटा ली गई।
एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य
अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। अन्य उड़ानों का संचालन सामान्य तरीके से जारी रहा।
इंजन में खराबी किस वजह से आई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी टीम विमान की जांच कर रही है।
फ्लाइट में खराबी की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
हाल के दिनों में विमानों में तकनीकी खराबी और मौसम से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं। 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में भी तेज टर्बुलेंस आया था। झारसुगुड़ा के पास हुई इस घटना में क्रू समेत 17 लोग घायल हुए थे। बाद में विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की थी।
चेन्नई की घटना में राहत की बात यह रही कि समय रहते खराबी का पता चल गया और विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
