24 घण्टे ऑनलाइन

पाक समर्थक तुर्किए के विमान उड़ा रही Indigo, DGCA ने दी आख़िरी चेतावनी

Indigo को तुर्किए से लीज पर लिए गए पांच नैरो बॉडी प्लेन को अब और एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। यानि अब इन प्लेन को सिर्फ मार्च 2026 तक चलाने की अनुमति मिली है। इसको लेकर एविएशन रेगुलेटर DGCA की तरफ से जानकारी दी गई है।…

24GhanteOnline
December 23, 2025
2 min read

Indigo को तुर्किए से लीज पर लिए गए पांच नैरो बॉडी प्लेन को अब और एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। यानि अब इन प्लेन को सिर्फ मार्च 2026 तक चलाने की अनुमति मिली है। इसको लेकर एविएशन रेगुलेटर DGCA की तरफ से जानकारी दी गई है। वॉचडॉग ने इंडिगो के द्वारा तुर्की से लिए गए एयरक्राफ्ट की लीज के टाइम पीरियड के बारे में बताया गया।

दरअसल, इस जानकारी के पहले तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि एयरलाइन को ऐसे लीज वाले प्लेन इस्तेमाल करने के लिए और समय दिया गया है। इंडिगो को तुर्किए से वेट लीज पर एयरक्राफ्ट चलाने की अनुमति दी गई है। इसका आखिरी एक्सटेंशन मार्च 2026 तक वैलिड है। इसमें एक सनसेट क्लॉज है कि कोई और एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।

15 विदेशी एयरक्राफ्ट में तुर्किए के 7 विमान


रेगुलेटर के मुताबिक, तुर्किए की कोरेंडन एयरलाइंस से लिए गए पांच बोइंग 737 प्लेन का लीज मार्च 2026 को खत्म हो जाएगा। फिलहाल, इंडिगो वेट/डैम्प लीज के आधार पर 15 विदेशी एयरक्राफ्ट ऑपरेट करती है, जिसमें सात तुर्किए के हैं। इस साल अगस्त महीने में (DGCA) ने इंडिगो को कुछ शर्तों के साथ टर्किश एयरलाइंस से लीज पर लिए गए दो बोइंग 777 एयरक्राफ्ट ऑपरेट करने के लिए फरवरी 2026 तक 6 महीने का एक्सटेंशन दिया था।

भारत के हमलों की निंदा की थी


यह कदम DGCA की तरफ से मई में Indigo को टर्किश एयरलाइंस के एयरक्राफ्ट ऑपरेट करने के लिए 31 अगस्त तक तीन महीने का एक बार का फाइनल एक्सटेंशन देने की बात कही गई। साथ ही ये एयरलाइन से कोई और एक्सटेंशन न मांगने के लिए कहने के तीन महीने से भी कम समय बाद आया था। यह फैसला मई में तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन करने और पड़ोसी देश में आतंकी कैंपों पर भारत के हमलों की निंदा करने के मामले में सामने आया था।

स्पाइसजेट के पास ऑपरेशन में 17 विदेशी प्लेन हैं जिन्हें वेट/डैम्प लीज पर लिया गया है। DGCA के अधिकारी ने बताया कि एयरक्राफ्ट की वेट लीजिंग ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री में एक सामान्य प्रैक्टिस है। अधिकारी ने कहा कि इंजन से जुड़ी दिक्कतों के कारण एयरक्राफ्ट के ग्राउंड होने और OEMs से ऑर्डर के मुकाबले एयरक्राफ्ट की डिलीवरी में देरी के कारण कई भारतीय एयरलाइंस भारतीय यात्रियों को सर्विस देने के लिए एक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर विदेशी कंपनियों से वेट लीज ले रही हैं।

Tags:indigo

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…