24 घण्टे ऑनलाइन

कांग्रेस ने दिल्ली में खाता खोल लिया बस..., INDIA के नेता कस रहे तंज

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सत्ता संग्राम जारी है। वहीं, कांग्रेस (Congress) खाता खोलने में भी संघर्ष करती नजर आ रही है। इधर, विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता कांग्रेस पर…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में सत्ता संग्राम जारी है। वहीं, कांग्रेस (Congress) खाता खोलने में भी संघर्ष करती नजर आ रही है। इधर, विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। साथ ही खराब प्रदर्शन की वजह कांग्रेस और आप के अलग लड़ने को बता रहे हैं। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, 'भाजपा को हराने के लिए आप भी लड़ती है कांग्रेस (Congress) भी लड़ती है, लेकिन अलग अलग लड़ती है। अगर एक साथ होते तो दिल्ली का नतीजा पहले एक घंटे में बीजेपी की हार सुनिश्चित हो जाती।' उन्होंने कांग्रेस (Congress)  को लेकर कहा, 'कांग्रेस ने खाता खोल दिया बस और क्या है। खाता खोलने के लिए सब मैदान में उतरते हैं।'

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस (Congress) और आप पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'और लड़ो आपस में।' साथ ही उन्होंने एक जीआईएफ भी शेयर की है। खास बात है कि लोकसभा चुनाव साथ में लड़ने वाली आप और कांग्रेस ने हरियाणा के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव भी अलग लड़ने का फैसला किया था।

और लड़ो आपस में… दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना


ECI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत की संख्या से 6 ज्यादा है। जबकि, सत्तारूढ़ आप 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी समेत आप के कई बडे़ नेता पिछड़ रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।