24 घण्टे ऑनलाइन

कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या, कार सवार ने मारी गोली

टोरेंटों। कनाडा में फिर एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है। छात्रा को उस समय गोली मारी गई जब वह अपने काम पर जा रही थी। उसी दौरान वो बस का इंतजार कर रही थी। यही एक कार सवार ने उस पर गोली चला दी,…

24GhanteOnline
April 19, 2025
2 min read
कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या, कार सवार ने मारी गोली

टोरेंटों। कनाडा में फिर एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है। छात्रा को उस समय गोली मारी गई जब वह अपने काम पर जा रही थी। उसी दौरान वो बस का इंतजार कर रही थी। यही एक कार सवार ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भारतीय छात्रा जिसका नाम हरसिमरत रंधावा है, उसकी हत्या (Murder) कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुई। जो वहां के मोहॉक कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के भारतीय दूतावास ने मामले पर पूरी मदद का भरोसा दिया है।

कनाडा में भारतीय मूल की छात्रा की हत्या, बस स्टॉप पर मारी गई गोली

इस पूरे मामले पर टोरंटो में भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में कहा कि हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्राहरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से हम बहुत दुखी हैं। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह एक निर्दोष पीड़ित थी, जिसको मौत दो लोगों की आपसी लड़ाई में गई है। पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि हम उसके परिवार के साथ संपर्क में हैं और हर तरीके से मदद कर रहे हैं।

मदद करो योगी जी…, सीलमपुर से हिंदुओं का पलायन! युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत


हैमिल्टन पुलिस ने भारतीय छात्रा की मौत के मामले में बताया कि सीसीटीवी की जांच की गई तो पाया गया कि ये दो लोगों की लड़ाई का नतीजा है, ऐसा इसलिए क्योंकि एक काली कार में सवार युवक ने सफेद सेडान पर गोली चलाई थी। एक गोली बस स्टॉप पर खड़ी छात्रा के सीने में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस गोलीबारी करने वालों आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।