मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान का X अकाउंट
पहलगाम अटैक (Pahalgam Attack) के तार पाकिस्तान (Pakistan) से जुड़ते नजर आ रहे हैं, इस हमले में कई बेगुनाह लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस आतंकी हमले के बाद अब भारत सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। सिंधु जल संधि से अटारी…
पहलगाम अटैक (Pahalgam Attack) के तार पाकिस्तान (Pakistan) से जुड़ते नजर आ रहे हैं, इस हमले में कई बेगुनाह लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस आतंकी हमले के बाद अब भारत सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। सिंधु जल संधि से अटारी बॉर्डर तक कई बड़े फैसले लेने के बाद अब भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) की है। सरकार के इस कदम के बाद अब भारत में पाकिस्तान सरकार का ऑफिशियल X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।
पहगाम अटैक के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है, हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ किसी बड़े हमले की मांग कर रहा है। पाकिस्तान को झटका देने के लिए भारत सरकार भी कई बड़े फैसले ले रही है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर Government of Pakistan का आधिकारिक अकाउंट खोलने पर Account Withheld लिखा दिख रहा है। इसका मतलब कि अब पाकिस्तान सरकार के इस अकाउंट से जो कुछ भी पोस्ट होगा उसे आप नहीं देख पाएंगे।
भारत सरकार ने लिए कई बड़े फैसले
डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) ही नहीं भारत सरकार ने हाल ही में सीसीएस बैठक में सिंधु जल समझौता पर रोक लगाने, अटारी बॉर्डर से आवाजाही बंद करने और तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं। पहलगाम हमले के एक दिन बाद पीएम नरेंद्र मोदी की की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति यानी CCS बैठक में ये बड़े फैसले लिए गए हैं।
आतंक के ताबूत में अंतिम कील ठोकने की हुई शुरुआत: सीएम योगी
पहलगाम अटैक में अब तक 26 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) और अन्य बड़े फैसलों के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ और कौन-कौन से ठोस कदम उठाए जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
