भारतीय क्रिकेटर की दर्दनाक मौत, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो
टीम इंडिया तो एशिया कप की तैयारियों के बीच एक भारतीय क्रिकेटर की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। इस क्रिकेटर की मौत कार का दरवाजा खुलने से हुई। मरने वाला क्रिकेटर जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले का स्थानीय निवासी है,…
टीम इंडिया तो एशिया कप की तैयारियों के बीच एक भारतीय क्रिकेटर की मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। इस क्रिकेटर की मौत कार का दरवाजा खुलने से हुई। मरने वाला क्रिकेटर जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले का स्थानीय निवासी है, जिसका नाम फरीद हुसैन (Farid Hussain) है। भारतीय क्रिकेटर की मौत का मामला 20 अगस्त का है। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिससे पता चलता है कि उसकी दर्दनाक मौत कैसे हुई?
Video
#Viral Video: A man Fareed Khan, who was a renowned cricketer from Poonch, has lost his life in this incident.#Poonch #RoadAccident #greaterjammu pic.twitter.com/IycMdPQNP1
— Greater jammu (@greater_jammu) August 22, 2025
कैसे हुआ हादसा?
सीसीटीवी फुटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जिसे देखकर पता चलता है कि हादसे के वक्त फरीद हुसैन (Farid Hussain) स्कूटी चला रहा था। जैसे ही उसकी स्कूटी एक कार के पास पहुंचती है, कार में बैठा शख्स अचानक दरवाजा खोल देता है। सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि फरीद को संभलने का मौका नहीं मिला और वो कार की गेट से टकरा गया। कार से टकराने के बाद फरीद अपनी स्कूटी से गिर जाता है।
इस घटना से हलचल मच जाती है। आनन-फानन में क्रिकेटर को अस्पताल तो ले जाया जाता है मगर उसकी जान नहीं बचती है। वैसे वीडियो देखने पर लगता नहीं कि फरीद हुसैन (Farid Hussain) अपनी स्कूटी को ज्यादा तेजी से चला रहे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का ये वीडियो चर्चा का विषय बना है। पुलिस फिलहाल इस पूरी घटना की जांच कर रही है।
स्थानीय स्तर पर थे मशहूर क्रिकेटर
जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले के रहने वाले फरीद हुसैन (Farid Hussain) अपने इलाके के मशहूर क्रिकेटर थे। उन्होंने लोकल लेवल पर कई टूर्नामेंट में परफॉर्म किया था और नाम कमाया था। मेहनती और काबिल क्रिकेटर के करियर का आगाज देखकर लग रहा था कि वो काफी आगे तक जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
