भारत ने रोका प्याज आयात, पड़ोसी देश में मचा हाहाकार
बांग्लादेश में प्याज (Onions) की कीमतों ने जनता की आंखों में आंसू ला दिए हैं। बाजारों में कुछ ही दिनों में कीमते दोगुनी हो गई है और आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ हो गया है। राजधानी ढाका समेत देश के कई शहरों…
बांग्लादेश में प्याज (Onions) की कीमतों ने जनता की आंखों में आंसू ला दिए हैं। बाजारों में कुछ ही दिनों में कीमते दोगुनी हो गई है और आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ हो गया है। राजधानी ढाका समेत देश के कई शहरों जैसे चिटगांव, राजशाही और खुलना के बाजारों में प्याज 110 से 120 टका प्रति किलो बिक रही है।
कुछ ही दिन पहले यही प्याज (Onions) 60 टका किलो मिल रही थी। खुदरा दुकानदारों का कहना है कि थोक बाजार से ही दाम बढ़े हुए मिल रहे हैं, इसलिए मजबूरन उन्हें भी महँगा बेचना पड़ रहा है। आइए जानते हैं प्याज की इस आसमान छूती कीमत की आखिर वजह क्या है?
भारत ने रोका प्याज (Onions) , सप्लाई पर पड़ा असर
BBC बांग्ला की एक खबर के मुताबिक इस समय प्याज (Onions) का घरेलू स्टॉक खत्म होने के करीब है और ऊपर से भारत से प्याज आयात भी रोक दिया गया है। दरअसल, भारत सरकार ने घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी जिसका सीधा असर बांग्लादेशी बाजारों पर पड़ा। चिटगांव और राजशाही के आयातकों का कहना है कि जब तक भारत से आयात फिर शुरू नहीं होता या नई फसल बाजार में नहीं आती, तब तक दाम और बढ़ सकते हैं।
कंज्यूमर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश का कहना है कि कीमतों में ये तेजी पूरी तरह जायज नहीं है। संगठन का आरोप है कि कुछ व्यापारी आर्टिफिशियल क्राइसिस यानी कृत्रिम कमी दिखाकर दाम बढ़ा रहे हैं ताकि सरकार जल्द से जल्द आयात की अनुमति दे दे।
देश के कुछ हिस्सों में इस बार रबी सीजन की प्याज की फसल देर से तैयार हो रही है। हर साल अक्टूबर के बीच तक फसल कट जाती थी, लेकिन इस बार देर हो रही है। आयातकों और व्यापारियों का मानना है कि अगर सरकार तुरंत आयात की अनुमति देती है, तो अगले ही दिन बाजार में राहत दिख सकती है। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि असली समाधान है बाजार पर सख्त निगरानी और जरूरत पड़ने पर समय पर आयात।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
