24 घण्टे ऑनलाइन

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह उन यात्रियों के लिए है जो इबोला (Ebola Virus) प्रभावित देशों से आ रहे हैं या वहां से होकर भारत…

24GhanteOnline
May 21, 2026
2 min read

भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह उन यात्रियों के लिए है जो इबोला (Ebola Virus) प्रभावित देशों से आ रहे हैं या वहां से होकर भारत पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अगर कोई यात्री किसी संदिग्ध या पुष्टी मरीज के सीधे संपर्क में आया है, तो वे हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत सूचित करें और आगमन के 21 दिनों के भीतर चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।

ये देश हैं हाई-रिस्क पर


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान को 'हाई-रिस्क' यानी उच्च जोखिम वाले देशों की श्रेणी में रखा है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को अपनी सेहत पर कड़ी नजर रखनी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (APHO) ने इस संबंध में जानकारी लगा दी है।

क्या हैं वायरस के लक्षण?


यात्रियों को बुखार, कमजोरी, थकान, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षणों पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा उल्टी, दस्त, गले में खराश और रक्तस्राव भी इबोला के लक्षण हो सकते हैं। अगर किसी यात्री में ये लक्षण दिखते हैं, तो उसे तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों को बताना चाहिए।

यात्रियों के लिए सलाह


सरकार ने यात्रियों को सलाह दी है कि भारत आने के 21 दिनों के भीतर अगर उनमें ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो वे तुरंत डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर को अपनी पिछली यात्रा के बारे में पूरी जानकारी देना जरूरी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों के पालन के लिए एयरपोर्ट पर होने वाली स्वास्थ्य जांच में पूरा सहयोग करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…