24 घण्टे ऑनलाइन

पाक के बाद अब चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, सरकारी समाचार X हैंडल को किया बैन

नई दिल्ली। भारत ने अब पड़ोसी देश चीन पर डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) की है। भारत सरकार ने बुधवार को चीन के सरकारी समाचार हैंडल ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। यह कदम चीन के…

24GhanteOnline
May 14, 2025
2 min read

नई दिल्ली। भारत ने अब पड़ोसी देश चीन पर डिजिटल स्ट्राइक (Digital Strike) की है। भारत सरकार ने बुधवार को चीन के सरकारी समाचार हैंडल ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। यह कदम चीन के मुखपत्र द्वारा लगातार फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा के चलते लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया जब इस अकाउंट ने भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच भारतीय सेना को लेकर झूठे और अपुष्ट दावे फैलाए।

चीन के इन समाचार चैनलों द्वारा लगातार फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा को लेकर भारतीय दूतावास ने सख्त चेतावनी दी थी। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने ग्लोबल टाइम्स न्यूज को चेतावनी देते हुए कहा था, कि कृपया किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पोस्ट करने से पहले तथ्यों को जांचें और अपने स्रोतों की पुष्टि करें।

क्या है मामला?


बता दें कि यह पूरा मामला ऑपरेशन सिंदूर के बाद का है। कुछ पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा किया था कि भारतीय वायुसेना का एक राफेल विमान बहावलपुर के पास मार गिराया गया है। ग्लोबल टाइम्स पर इन फर्जी दावों को फैलाने और प्रमुखता से छापने का आरोप है।

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा…, चीनी चालबाजी पर भारत की दो टूक


फर्जी तस्वीरें फैलाईं PIB Fact Check टीम ने इन दावों को लेकर वायरल हो रही तस्वीर को भ्रामक और पुरानी बताया था। स्पष्ट किया था कि यह तस्वीर दरअसल 2021 में पंजाब के मोगा जिले में हुई एक MiG-21 दुर्घटना की है और इसका वर्तमान ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।