ईरान-इज़राइल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें संपर्क
नई दिल्ली। ईरान और इज़राइल ( Iran-Israel War) के बीच बढ़ते तनाव चरम पर है। इसके बीच तेहरान में भारतीय दूतावास ने रविवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हॉटलाइन…
नई दिल्ली। ईरान और इज़राइल ( Iran-Israel War) के बीच बढ़ते तनाव चरम पर है। इसके बीच तेहरान में भारतीय दूतावास ने रविवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हॉटलाइन नंबर और संपर्क जानकारी साझा की है, ताकि आपातकाल में भारतीय नागरिक मदद की मांग कर सकें।
इससे पहले दूतावास ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की थी। शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया, “ईरान की मौजूदा हालत को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से गुजारिश है कि वे सतर्क रहें, गैर-जरूरी सफर से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें और स्थानीय प्रशासन की सलाह के मुताबिक सावधानियां बरतें।
दूतावास ने आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं:
कॉल और व्हाट्सएप के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109
केवल व्हाट्सएप: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709
बंदर अब्बास: +98 9177699036
जाहेदान: +98 9396356649
इसके अलावा, दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ताज़ा जानकारी देने के लिए एक टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
