24 घण्टे ऑनलाइन

भारत ने 24 एयरपोर्ट 15 मई तक किए बंद, ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एयरपोर्ट्स (Airports) पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दिया है। ये निर्णय…

24GhanteOnline
May 9, 2025
2 min read

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एयरपोर्ट्स (Airports) पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को अब 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बढ़ा दिया है। ये निर्णय सुरक्षाकारणों के चलते लिया गया है, और इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें नहीं भरी जाएंगी। इस कदम से संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों के हवाई अड्डे प्रभावित होंगे, जिनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवाड़ा, पठानकोट एयरपोर्ट (Airports) बंद रहेंगे, वहीं, हिमाचल प्रदेश के भुंतर, शिमला, कांगड़ा-गग्गल एयरपोर्ट बंद रहेंगे। केंद्र शासित प्रदेश का चंडीगढ़ एयरपोर्ट, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के श्रीनगर, जम्मू, लेह एय़रपोर्ट, राजस्थान के किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर एय़रपोर्ट और गुजरात के मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट बंद रहेंगे।

एयरलाइनों की प्रतिक्रिया


Air India और IndiGo ने कई एयरपोर्ट के लिए अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इंडिगो ने ग्राहकों को फ्लाइट स्थिति जांचने, पुनः बुक करने या रिफंड के लिए लिंक शेयर किए हैं। पाकिस्तान और पीओके में आतंकी कैंप्स पर भारत द्वारा सटीक हमला करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी खराब हो गए हैं। इसी बीच नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया है। पाकिस्तान ने कल रात जम्मू, पंजाब और राजस्थान के इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध


- सभी यात्रियों के लिए सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेक (SLPC) अनिवार्य किया गया है।

- विज़िटर एंट्री पूरी तरह से सस्पेंड कर दी गई है।

- एयर मार्शल्स की तैनाती की जा रही है।

- एयरलाइनों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें।

उत्तराखंड में अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल


एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को कई एविएशन कंपनियों ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी, जंग के हालाता को देखते हुए देशभर के 27 हवाईअड्डे बंद करने का ऐलान किया गया था। साथ ही एयर इंडिया ने यात्रियों को समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी और कहा कि प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दी जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।