24 घण्टे ऑनलाइन

जापान को पीछे छोड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी

भारत वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी छलांग लगाते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) बन गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने जापान को पीछे छोड़ते हुए ये दर्जा हासिल किया है। शनिवार को नीति आयोग के मुख्य…

24GhanteOnline
May 25, 2025
2 min read

भारत वैश्विक आर्थिक मंच पर एक और बड़ी छलांग लगाते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) बन गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने जापान को पीछे छोड़ते हुए ये दर्जा हासिल किया है। शनिवार को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने इसकी घोषणा की। यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताजा आंकड़ों पर आधारित है।

नई दिल्ली में आयोजित 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल बैठक के बाद बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने एक प्रेस वार्ता कर भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के बेहतर स्थिति में पहुंचने की जानकारी दी। सुब्रह्मण्यम ने कहा, ‘भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है। यह मेरा नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का डेटा है। भारत अब जापान से आगे निकल गया है।”

नीति आयोग के सीईओ ने आगे कहा, ‘अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। अगर देश की आर्थिक प्रगति इसी रफ्तार से चलती रही तो आने वाले 2 से 3 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) बन सकता है।’ उन्होंने कहा, “भारत अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां से उसकी अर्थव्यवस्था बहुत तेज गति से आगे बढ़ सकती है। हम टेक-ऑफ स्टेज पर हैं।”

बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि इस बैठक में मैन्युफैक्चरिंग, सेवाएं, ग्रामीण और शहरी गैर-कृषि क्षेत्र, अनौपचारिक क्षेत्र, ग्रीन और सर्कुलर इकोनॉमी (Economy) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि भारत 2024 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (अप्रैल 2025) रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत की GDP करीब 4,187 अरब डॉलर होगी। वहीं, जापान की GDP अनुमानित रूप से 4,186 अरब डॉलर रहने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…