24 घण्टे ऑनलाइन

यात्रियों की जेब पर पड़ा डाका, आज से महंगा हुआ रेल सफर

जुलाई महीने की शुरुआत में भारतीय रेल से सफर करने वालों के लिए झटका है। जी हां, आज यानी 1 जुलाई 2025 से रेल किराये (Train Fare) में बढ़ोतरी लागू की गई है, जिसका असर रेल यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है। यहां बता दें कि…

24GhanteOnline
July 1, 2025
2 min read

जुलाई महीने की शुरुआत में भारतीय रेल से सफर करने वालों के लिए झटका है। जी हां, आज यानी 1 जुलाई 2025 से रेल किराये (Train Fare) में बढ़ोतरी लागू की गई है, जिसका असर रेल यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है। यहां बता दें कि इस का असर लंबी दूरी की यात्रा पर देखने को मिलेगा।

रेलवे ने किराए में की इतनी बढ़ोतरी


सबसे पहले जान लेते हैं कि 1 जुलाई से भारतीय रेलवे की ओर से रेल किराये (Train Fare) में कितना और क्या बदलाव किया गया है। तो बता दें कि भारतीय रेलवे ने AC और नॉन AC मेल व एक्‍सप्रेस समेत लंबी दूरी की तमाम यात्री ट्रेनों के लिए रेल किराये बढ़ा दिया है। रेट टिकट में यह इजाफा अलग-अलग कैटेगरी की ट्रेनों के लिए किया गया है। रेलवे के मुताबिक, अब मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेनों के किराये (Train Fare) में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अगर आप AC ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये इजाफा 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लागू होगा।

रेलवे की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया है कि 500 किलोमीटर तक की रेल यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और MST में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी इनके लिए किराया जस का तस रहेगा। हालांकि, अगर यात्रा 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी पड़ती है, तो फिर यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा (0.5 पैसा) ज्यादा देना होगा।

ये बदलाव भी आज से हुआ लागू


भारतीय रेलवे ने सिर्फ ट्रेन टिकट के दाम में बढ़ोतरी ही लागू नहीं की है, बल्कि 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग का नियम भी बदला है। ताजा बदलाव के तहत अब रेलवे का तत्काल टिकट सिर्फ वो IRCTC User ही कर पाएंगे, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार अथेंटिकेट होगा।

तत्‍काल टिकट को लेकर लंबे समय से चल रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेलवे की ओर से ये बड़ा कदम उठाया गया है। इसमें और भी चेंज 15 जुलाई को देखने को मिलेगा, जब से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए Aadhaar बेस्‍ड OTP वेरिफिकेशन का एक और स्‍टेप पूरा करना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…