सोने-चांदी की चमक में फिर आई तेजी, चेक करें आज का गोल्ड रेट
सोमवार की सुबह MCX पर सोने (Gold) के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में करीब 1.14% की बढ़ोतरी देखी गई और यह करीब ₹1,22,449 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ-साथ चांदी (दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट) लगभग 2% तेजी के साथ ₹1,50,720…

सोमवार की सुबह MCX पर सोने (Gold) के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में करीब 1.14% की बढ़ोतरी देखी गई और यह करीब ₹1,22,449 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ-साथ चांदी (दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट) लगभग 2% तेजी के साथ ₹1,50,720 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यह तेजी बाजार के लिए खास है क्योंकि पिछली कुछ सत्रों में सोने-चांदी (Gold-Silver) में गिरावट भी आई थी और उसके बाद एक अच्छा मोड़ देखने को मिला है।
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है, जिससे डॉलर के मुकाबले सोना-चांदी (Gold-Silver) निवेशकों के लिए और आकर्षक हो गए। जब डॉलर कमजोर होता है, तो भारत जैसे देशों में (जहां रूपया-डॉलर की रिश्ता मायने रखता है) इन धातुओं की कीमत ऊपर जाती है।
वहीं अमेरिका के जॉब मार्केट और कंज्यूमर सेंटिमेंट में कमजोरी दिखी है। इन संकेतों ने यह उम्मीद जगाई है कि Federal Reserve दिसंबर में ब्याज दर में कटौती कर सकती है। जब ब्याज दरें कम होंगी तो सोना-चांदी में और तेजी देखने को मिल सकती है।
कुल मिलाकर सोने-चांदी (Gold-Silver) की मौजूदा तेजी यह संकेत देती है कि जब वैश्विक माहौल अनिश्चित हो जाता है, तो निवेशक परंपरागत सुरक्षित विकल्पों की ओर लौटते हैं। आज सुबह की बढ़त ने भी यह दिखाया है कि आर्थिक चिंता, डॉलर कमजोरी और संभावित रेट कट ने मिलकर इन कीमती धातुओं को मजबूती दी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
