24 घण्टे ऑनलाइन

इफ्तार पार्टी में शामिल करें ये तीन तरह के शरबत, नोट करें यूनीक फ्लेवर वाली रेसिपी

रमजान (Ramdan) का महीना शुरू हो चुका है। इस पाक महीने में सभी मुस्लिम भाई-बहन दिनभर रोजा रखते हैं और रात में इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। रोजा के दौरान लोग कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं, इसलिए शाम होते तक शरीर में पानी की कमी…

24GhanteOnline
March 11, 2025
3 min read

रमजान (Ramdan) का महीना शुरू हो चुका है। इस पाक महीने में सभी मुस्लिम भाई-बहन दिनभर रोजा रखते हैं और रात में इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। रोजा के दौरान लोग कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं, इसलिए शाम होते तक शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसके अलावा बहुत अधिक प्यास भी लगती है, इसलिए आज हम आपकी प्यास बुझाने और शरीर को ठंडा करने के लिए साधारण ड्रिंक से कुछ अलग और यूनीक फ्लेवर वाली शरबत (Sharbat) की रेसिपी लाए हैं। इसे 5 मिनट से कम समय में बनाएं और पीने के लिए सर्व करें।

छाछ शरबत (Sharbat) रेसिपी


छाछ शरबत (Sharbat)  के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। यह शरबत बनाने में भी आसान है और इसे पीते ही पेट के जलन और पानी की कमी भी दूर होती है।

सामग्री

एक गिलास-छाछ
गुलाब सिरप या रूह अफजा
चीनी स्वादानुसार
एक चुटकी इलायची पाउडर
आइस क्यूब

छाछ शरबत (Sharbat)  बनाने की विधि

छाछ शरबत बनाने के लिए एक बाउल में छाछ लें।
अब इसमें आधा गिलास के करीब चिल्ड वॉटर मिक्स करें।
पानी और छाछ को घोलने के बाद उसमें 2-3 चम्मच गुलाब सिरप, इलायची पाउडर और चीनी डालकर सभी को मिलाएं।
चीनी घुल जाए तो आइस क्यूब डालकर पीने के लिए सर्व करें।

लेमन एंड मिल्क शरबत (Sharbat) रेसिपी


सामग्री

एक गिलास दूध
आइस क्यूब
3-4 बूंद पुदीना अर्क
चीनी स्वादानुसार

लेमन एंड मिल्क शरबत (Sharbat) बनाने की विधि

दूध और नींबू से बनी यह शरबत पीने में स्वादिष्ट और शरीर की गर्माहट को कम करने के लिए बेस्ट है।
दूध और नींबू का शरबत बनाने के लिए एक बाउल में ठंडा दूध डालें।
अब दूध में नींबू और चीनी को मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
स्वाद के लिए पुदीना अर्क डाल सकती हैं।
सभी को अच्छे से मिक्स करें और चीनी के घुलने के बाद गिलास में डालकर आइस क्यूब के साथ सर्व करें।
नोट- इस शरबत को बनाकर तुरंत पीने के लिए सर्व करें, ज्यादा देर रखने से दूध फट जाएगी।

मिंट एंड रोज़ शरबत (Sharbat) रेसिपी


पुदीने और गुलाब से बनी यह शरबत (Sharbat) स्वाद और स्वास्थ्य दोनों ही नजरिये से अच्छा है।

सामग्री

4-5 बूंद पुदीना अर्क
चीनी स्वादानुसार
5-6 चम्मच गुलाब सिरप
चिल्ड वॉटर
आइस क्यूब

मिंट एंड रोज़ शरबत (Sharbat) बनाने की विधि

एक बाउल में चिल्ड वाटर डालें, अब फ्लेवर के लिए पुदीना अर्क और गुलाब सिरप को डालकर मिक्स करें।
चीनी की चाशनी या फिर चीनी पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर घोल बनाएं।
अब इसे सर्विंग गिलास में डालकर आइस क्यूब डालें।
गार्निश करने के लिए ऊपर से गुलाब की पंखुड़ी और पुदीने के पत्ते को डालकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।