24 घण्टे ऑनलाइन

स्नैक्स में शामिल करें मखाना और मुरमुरा, स्वाद के साथ सेहत भी

शाम की चाय के साथ अक्सर लोग कुछ इवनिंग स्नैक्स खोजते हैं। पर इस स्नैक्स को ऐसा रखना होता है कि आपकी छोटी भूख भी मिट जाए और फिर आपका पेट भारी भी न हो। इसके अलावा इस दौरान इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि रात के खाने…

24GhanteOnline
April 18, 2026
2 min read

शाम की चाय के साथ अक्सर लोग कुछ इवनिंग स्नैक्स खोजते हैं। पर इस स्नैक्स को ऐसा रखना होता है कि आपकी छोटी भूख भी मिट जाए और फिर आपका पेट भारी भी न हो। इसके अलावा इस दौरान इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि रात के खाने के लिए आपके पेट में जगह भी हो लेकिन, बहुत ज्यादा नहीं। यानी कि कुछ ऐसा खाएं जो रात के खाने की भूख को कम कर दे और हेल्दी भी हो। मखाना और मुरमुरा ( Makhana and Murmura), दोनों ही आपको इस काम में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी शाम के स्नैक्स में इन्हें खाने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

मखाना और मुरमुरा ( Makhana and Murmura) खाने के फायदे-


हाई फाइबर से भरपूर

इवनिंग स्नैक्स में मखाना और मुरमुरा ( Makhana and Murmura) खाने के फायदे कई हैं। पहले तो ये दोनों ही फाइबर और रफेज से भरपूर हैं जिसकी वजह से कई बीमारियों से गुजर रहे लोग इसे आराम से खा सकते हैं। जैसे कि डायबिटीज और वेट लॉस वाले लोग मखाना और मुरमुरा आराम से बैठकर खा सकते हैं। ये आपके शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और फिर शुगर कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये फैट पचाने में मदद करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

पेट के लिए हेल्दी

पेट के लिए मखाना और मुरमुरा ( Makhana and Murmura) दोनों ही हेल्दी स्नैक्स हैं। ये आपके पाचन तंत्र को तेज करने के साथ इनके काम काज को बेहतर बनाता है। फिर ये आपकी आंतों को एक प्रकार का काम देता है जिससे उनकी स्पीड तेज होती है। इसके अलावा इसका फाइबर और रफेज मल में थोक जोड़कर कब्ज की समस्या का कारण बनता है।

जीरो फैट और शुगर वाला

मखाना और मुरमुरा ( Makhana and Murmura), दोनों ही जीरो फैट और शुगर वाले फूड हैं। यानी कि इन्हें खाते समय आपको यह नहीं सोचना है कि आपको कोई नुकसान होगा या फायदा। इससे जहां आप शाम के लिए कुछ खास रेसिपी तैयार कर सकते हैं वहीं, इसे खाकर आप रात की बड़ी भूख से बच सकते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर भी है जो कि शरीर में लंबे समय तक के लिए एनर्जी बनाए रखने में मददगार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।