24 घण्टे ऑनलाइन

इफ्तारी या सहरी में शामिल करें फ्रूट चाट, फुल डे रहेंगे एक्टिव

रमजान के त्यौहार पर अधिक तला भुना और मसालेदार खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में फलों को खाना सेहतमंद के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर फ्रूट चाट (Fruit Chaat) बनाकर खा सकते है। तो…

24GhanteOnline
March 4, 2026
2 min read
इफ्तारी या सहरी में शामिल करें फ्रूट चाट, फुल डे रहेंगे एक्टिव

रमजान के त्यौहार पर अधिक तला भुना और मसालेदार खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता  है। ऐसे  में फलों को खाना सेहतमंद के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर फ्रूट चाट (Fruit Chaat) बनाकर खा सकते है। तो चलिए फिर जानते है फ्रूट चाट बनाने का तरीका।

फ्रूट चाट (Fruit Chaat) बनाने के लिए सामग्री


सेबफल (कटे हुए) – 1 कप
केले (कटे हुए) – 1 कप
अनार दाने – 1/2 कप
पपीता कटा हुआ – 1 कप
पाइनएप्पल (कटे हुए) – 3 कप
काले अंगूर – 1/2 कप
खीरा (कटा हुआ) – 1/2 कप
हरी चटनी – 1 बड़ी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
खजूर-इमली चटनी – 1 बड़ी चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया

फ्रूट चाट (Fruit Chaat) बनाने का तरीका


फ्रूट चाट (Fruit Chaat)  बनाने के लिए सबसे पहले गहरे तले वाली एक बाउल लें। उसमें कटे हुए सेब, पाइनएप्पल, अनार दाने, खीरा, पपीता और केले के पीस डाल दें। अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण में लाल मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक डाल दें।

इन सभी को फ्रूट्स के साथ अच्छे से मिला दें। इसके बाद खजूर-इमली की चटनी और नमक को इसमें डाल दें। इस पर हरी चटनी भी डालें और सभी को अच्छी तरह से कुछ देर तक मिक्स करें। इस तरह आपकी चटपटी फ्रूट चाट (Fruit Chat) तैयार हो जाएगी।

इस पर गार्निश करने के लिए हरा धनिया पत्ती भी डालें। चाहें तो कुछ देर के लिए फ्रूट चाट (Fruit Chat) को फ्रिज में भी रख सकते हैं जिससे यह अच्छी तरह से ठंडी हो जाए। कुछ देर बाद निकालकर इसे ठंडा-ठंडा सभी को सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।