24 घण्टे ऑनलाइन

सांसद डा. नरेश बंसल के सौजन्य से आयोजित सासंद खेल महोत्सव के दूसरे चरण का आगाज

देहरादून के मिनी स्टेडियम शंकरपुर, सहसपुर में युवा शक्ति का उत्सव ‘‘सांसद खेल महोत्सव’’ के अंतर्गत राज्य सभा सांसद नरेश बंसल (Naresh Bansal) के सौजन्य से खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

देहरादून के मिनी स्टेडियम शंकरपुर, सहसपुर में युवा शक्ति का उत्सव ‘‘सांसद खेल महोत्सव’’ के अंतर्गत राज्य सभा सांसद नरेश बंसल (Naresh Bansal) के सौजन्य से खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री कृषि, सैन्य कल्याण व ग्राम्य विकास गणेश जोशी एवं विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर एवं सिद्धार्थ बंसल द्वारा किया गया। इस खेल महोत्सव में कबड्डी, वाॅलीबाॅल, एथिलिटिक्स, 100 व 400 मी0, खो-खो व पारम्परिक खेल पिट्ठू में लगभग 450 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंत्री, विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी  ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होनें सासंद नरेश बंसल को इसके लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि खेल भावना से ओत-प्रोत होकर युवा अपने जीवन में अनुशासन और टीम भावना को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं का स्वस्थ और फिट रहना आवश्यक है, क्योंकि खेल ही राष्ट्रनिर्माण की नींव रखते हैं।

विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता भर नहीं है, बल्कि यह युवाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और खेल कौशल को निखारने का अवसर है। उन्होंने फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके परिणामस्वरूप भारतीय खिलाड़ी आज एशियाई, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक खेलों में बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं और सफलता अर्जित कर रहे हैं।

प्रतियोगिता संयोजक के रूप में परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह , युवा कल्याण विभाग देहरादून के जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला खेल विभाग निधि बिंजोला, खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती मुन्नी शाह, खण्ड शिक्षा अधिकारी कुन्दन सिंह, सहसपुर एवं समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें