... अंदर से कठोर शासक, हिसार में अमित शाह ने सीएम सैनी की तारीफ के बांधे पुल
हिसार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज यानी 31 मार्च सोमवार को पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल की पुण्यतिथि पर हिसार पहुंचे हैं। अमित शाह ने इस मौके पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का…
हिसार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज यानी 31 मार्च सोमवार को पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल की पुण्यतिथि पर हिसार पहुंचे हैं। अमित शाह ने इस मौके पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज में 30 बेड के ICU यूनिट का लोकार्पण और PG हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन को वीर योद्धा बताते हुए उनकी तारीफ की है।
सीएम सैनी अंदर से कठोर शासक- अमित शाह (Amit Shah)
अमित शाह (Amit Shah) ने अपने संबोधन में हरियाणा के लोगों को धाकड़ कहकर की है। शाह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) की तारीफ करते हुए कहा कि 'सैनी को जब आप जब देखोगे तो वह शांत, सौम्य और मुस्कुराते हुए दिखेंगे। अंदर से वे कठोर शासक भी हैं। प्रशासन पर उनकी पूरी पकड़ है।' अमित शाह ने कहा कि जब हरियाणा में चुनाव का समय था, तब उनके घर एक मीटिंग हुई थी, जिसमें 22 फैसले लिए गए। उनका कहना है कि सीएम सैनी को उन्होंने अकेले में कहा था कि 'बहुत कठिन है। ढाई महीने ही हैं।' तब सैनी ने कहा, 'कोई बात नहीं जी, हो जाएगा जी।'
जब चुनाव आया तो उससे पहले उन्होंने सब पूरा कर दिया। अमित शाह ने यह भी कहा कि हरियाणा की सरकार ने बिना खर्ची और पर्ची के 80 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। अमित शाह ने बजट को लेकर कहा कि हुड्डा साहब तो 36 हजार करोड़ का बजट छोड़कर चले गए थे। सीएम सैनी ने इस बजट को 2 लाख करोड़ के पार कर दिया है। बता दें कि कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल ने ड्रीम प्रोजेक्ट कैंसर अस्पताल की मांग भी रखी थी, लेकिन इसकी घोषणा नहीं हुई।
ओपी जिंदल कारोबार से पहले समाज की चिंता करते थे- अमित शाह (Amit Shah)
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आज ओपी जिंदल की पुण्यतिथि भी है। उन्होंने कहा कि ओपी जिंदल प्रदेश के बड़े राजनेता रहे हैं। देश के अग्रणी उद्योगपतियों में उन्हें शामिल किया जाता है। अमित शाह ने ओपी जिंदल को याद करते हुए कहा कि उनके संस्कार ऐसे थे कि वे कारोबार से पहले समाज की चिंता करते थे। इसी का परिणाम है कि आज इतना बड़ा अस्पताल है, जहां करीब पांच लाख लोग ओपीडी की सेवा लेते हैं।
लगभग हर साल 180 के आसपास बच्चे यहां से मेडिकल ग्रेजुएट और पीजी में आगे बढ़ते हैं। अमित शाह ने महाराजा अग्रसेन को वीर योद्धा बताया और कहा कि उनके शासन में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के जितने भी गोत्र हैं, वहां का हर व्यक्ति उद्यमी है, समाज की सेवा करता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने महाभारत के युद्ध में भी योगदान दिया था।
MSP पर सबसे ज्यादा फसलें खरीदने वाला पहला राज्य हरियाणा- अमित शाह
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि 'MSP पर सबसे ज्यादा 14 फसलें खरीदने वाला सबसे पहला राज्य हरियाणा है। तब नायब सैनी ने शाह को कहा, "24 फसलों वाला राज्य"। शाह ने कहा, "लाल डोरे के भीतर मालिकाना हक पूरे देश में सबसे पहले किसी ने दिया, तो वह हरियाणा ने दिया। जहां एक भी सरपंच अनपढ़ नहीं है, वह हरियाणा है। महिलाओं की भागीदारी पंचायत में बढ़ाने वाला सबसे पहला राज्य हरियाणा है।' नायब सैनी ने कहा, 2 लाख पार किया है, इस पर अमित शाह ने कहा, 'नायब सैनी आज मेरा डेटा सुधार रहे हैं।'
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा 'आज केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग से हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। हाल ही में हमने बजट पेश किया है, जिसमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस बजट के जरिए हम प्रदेश के कई जिलों में माताओं के लिए कई केंद्र खोलने जा रहे हैं।' कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, PWD मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सांसद नवीन जिंदल, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल और हांसी के विधायक विनोद भयाना मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
