24 घण्टे ऑनलाइन

भगत सिंह को बताया हमास... इमरान मसूद के बयान पर मचा हंगामा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) की ओर से स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की तुलना फिलिस्तीनी समूह हमास से करने के बाद कई दक्षिणपंथी नेता उन पर हमलावर हो गए हैं। इमरान के बयान के बाद बीजेपी उनपर आतंकवादी संगठनों की…

24GhanteOnline
October 24, 2025
2 min read

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) की ओर से स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की तुलना फिलिस्तीनी समूह हमास से करने के बाद कई दक्षिणपंथी नेता उन पर हमलावर हो गए हैं। इमरान के बयान के बाद बीजेपी उनपर आतंकवादी संगठनों की प्रशंसा करने और भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का आरोप लगा रही हैं, जबकि मसूद ने अपने बयान में हमास को फिलिस्तीन की आजादी के लिए लड़ना वाला के समूह बताया है।

एक पॉडकास्ट पर बोलते हुए, मसूद (Imran Masood) से जब होस्ट ने 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर होने वाले हमलों के बारे में चर्चा के दौरान हमास को एक आतंकवादी संगठन बताया। उन्होंने जवाब में पूछा, “क्या भगत सिंह भी आतंकवादी थे?” जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भगत सिंह और हमास के बीच तुलना देखते हैं, तो मसूद ने सहमति जताते हुए कहा, “वे अपनी ज़मीन के लिए लड़ रहे हैं। भगत सिंह भी अपनी ज़मीन के लिए लड़ रहे थे,”

उन्होंने (Imran Masood) आगे कहा, “भगत सिंह ने अपनी जमीन के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इजराइल ने फिलिस्तीन पर कब्जा किया है, आपके लिए, हमास एक आतंकवादी संगठन है। मेरा मानना है कि हमास अपनी आज़ादी के लिए लड़ रहा है।” मसूद ने आगे कहा कि आप उन 250 बंधकों को देख रहे हैं, जिन्हें उन्होंने (हमास ने) बंधक बनाया है, लेकिन आप उन एक लाख लोगों को नहीं देख रहे हैं जिन्हें इजराइल ने मार डाला है।

बीजेपी ने तुरंत इमरान मसूद (Imran Masood) की आलोचना करे हुए ट्वीट किया। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, बीजेपी ने कहा, “बोटी-बोटी इमरान मसूद हमास की तुलना भगत सिंह जी से कर रहे हैं। यह सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है।”

उन्होंने आगे कहा, “वामपंथी और कांग्रेस, गांधी परिवार को महान दिखाने के लिए आतंकवादी समूहों का गुणगान करते हैं और हमारे सभी नायकों को कमतर आंकते हैं। इससे पहले, कन्हैया कुमार ने भगत सिंह जी की तुलना लालू यादव से की थी! यह पहली बार नहीं है, कांग्रेस ने पहले भी भगत सिंह जी का अपमान किया है! उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद जी, सावरकर जी, पटेल जी और बिरसा मुंडा जी के साथ भी ऐसा किया है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।