24 घण्टे ऑनलाइन

जेल से अस्पताल जाएंगे इमरान खान, SC ने दिया बड़ा आदेश

पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया…

24GhanteOnline
August 18, 2026
2 min read
जेल से अस्पताल जाएंगे इमरान खान, SC ने दिया बड़ा आदेश

पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने उन्हें मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने उनके परिवार से हर सप्ताह मुलाकात का अधिकार भी सुनिश्चित करने को कहा है।

इमरान खान के स्वास्थ्य से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को जस्टिस शाहिद वाहिद की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की। पीठ ने संबंधित अधिकारियों को अदालत के निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया।

कुछ दिनों में अस्पताल ले जाने की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इमरान खान को मेडिकल जांच के लिए आने वाले कुछ दिनों में शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जा सकता है। अदालत ने अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

पीठ में जस्टिस नईम अख्तर अफगान और जस्टिस इश्तियाक इब्राहिम भी शामिल थे।

परिवार से मुलाकात पर भी SC सख्त

अदालत ने इमरान खान के परिवार के सदस्यों से मुलाकात को लेकर भी स्पष्ट आदेश दिया। जेल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि परिवार के लोग उनसे हर सप्ताह मुलाकात कर सकें।

यह आदेश इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में अहम माना जा रहा है।

जेल प्रशासन ने आंखों को लेकर दी रिपोर्ट

इसी बीच अदियाला जेल प्रशासन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इमरान खान की आंखों की रोशनी में काफी सुधार हुआ है और अब उनकी स्थिति लगभग सामान्य है।

हालांकि, अदालत ने मेडिकल जांच के लिए उन्हें अस्पताल भेजने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब शिफा अस्पताल में होने वाली जांच से इमरान खान की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…