24 घण्टे ऑनलाइन

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

हिंदू धर्म में दीपक (Deepak) का बहुत महत्व है। प्रात:काल भगवान की पूजा में और संध्याकाल भगवान की पूजा में दीपक जला कर पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है भगवान के समक्ष दीपक जला कर पूजा स्थल को प्रकाशित किया जाता है।…

24GhanteOnline
August 16, 2026
2 min read
सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

हिंदू धर्म में दीपक (Deepak) का बहुत महत्व है। प्रात:काल भगवान की पूजा में और संध्याकाल भगवान की पूजा में दीपक जला कर पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है भगवान के समक्ष दीपक जला कर पूजा स्थल को प्रकाशित किया जाता है। ज्‍योतिष और वास्‍तु शास्‍त्र में भी बताए गए हैं।

मान्यता है  कि दीपक (V) जलाने से अंधकार दूर होता है, नकारात्मकता खत्म होती है और माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।अलग अलग अवसरों पर अलग अलग प्रकार के दीपक जलाने की मान्यता और उसका फल है। दीपक मिट्टी, आटे या पीतल-तांबा आदि विभिन्न धातुओं के भी होते हैं।

शनिदेव की पूजा में सरसों के तेल का दीपक (Deepak) जलाना सर्वश्रेष्ठ होता है। इसी तरह हनुमान जी चमेली के तेल का दीपक जलाने से प्रसन्न होते हैं। मां लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने के लिए गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में दीपक के कुछ उपाय भी बताए गए हैं।

पौराणिक ग्रंथों में सायंकाल के समय दीपक (Deepak) जलाने का विशेष महत्व है। सायंकाल के समय घर में मां लक्ष्‍मी के आगमन का समय होता है। इसलिए गोधूलि बेला में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। मान्यता ळै कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और खूब धन-संपत्ति देते हैं। ध्‍यान रहे कि घर के मुख्य द्वार पर दीपक को इस तरह से जलाएं कि जब आप बाहर निकलें तो दीपक आपकी दाहिनी ओर रहे। वहीं दीपक की ज्योति की दिशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए। पश्चिम दिशा की ओर करके कभी भी दीपक न जलाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…